वोटर लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Maharashtra Nikay Chunav से पहले मतदाता सूची में त्रुटियां, संजय नगर के 250 नाम गलत प्रभाग में

Sambhajinagar में प्रारूप मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। संजय नगर की तीन गलियों में 250 से ज्यादा नाम गलत प्रभाग में दर्ज मिले। मनपा ने फील्ड जांच तेज कर सूची सुधार शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: महानगर पालिका चुनाव के मद्देनजर जारी की गई प्रारूप मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

इसी पृष्ठभूमि में प्रशासन ने फील्ड विजिट तेज कर दी है, सोमवार को मुकुंदवाडी स्थित संजय नगर इलाके में तीन गलियों के सैकड़ों मतदाताओं के नाम गलत प्रभाग में दर्ज होने की शिकायतों की जांच करने मनपा उपायुक्त एवं चुनाव विभाग प्रमुख विलास नवाले स्वयं पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, महापालिका द्वारा जारी प्रारूप सूची में हुई चूक के चलते अब तक करीब ढाई हजार आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मनपा प्रशासक जी श्रीकांत ने भी प्रत्यक्ष दौरे कर स्थिति का आकलन किया है।

250 से अधिक नाम इधर से उधर

संजय नगर के गली नंबर 1, 2 और 3 में करीब 250 मतदाताओं के नाम गलत प्रभाग में दर्ज पाए गए। प्रभाग 24 के मतदाता 25 में और 25 के मतदाता 24 में दर्ज हो गए थे। स्थानीय नागरिकों ने यह गंभीर विसंगति उजागर करते ही प्रशासन हरकत में आया और नवाले समेत चुनाव विभाग की टीम ने जांच की।

अधिकारियों ने स्थानीयों की आपत्तियों सुनने के बाद सूची की घर-घर जाकर जांच की और बताया कि दुरुस्ती कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सभी मतदाताओं के नाम सही प्रभाग में शामिल किए जाएंगे, प्रशासन की सक्रियता और निरंतर फील्ड विजिट से संजय नगर क्षेत्र के नागरिकी ने संतोष व्यक्त किया है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी