धोखाधड़ी (pic credit; social media) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: Whatsapp Call पर भरोसा भारी पड़ा, पुणे में शेयर बाजार ठगी का खुलासा

Sambhajinagar: Share Market में निवेश का झांसा देकर ज्यादा रिटर्न की लालच में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके झांसे में पढ़े लिखे लोग भी अपनी मेहनत की कमाई लूटा रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: आए दिन शेयर मार्केट में बड़ी रकम निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए लूटने के कई मामले सामने आ रहे है। इसके बावजूद शिक्षित लोग ठगों के झांसे में आकर लाखों रुपए गंवा रहे है।

ऐसे ही एक मामला शहर के मुकंदवाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है। सिडको एन 2 निवासी एक उद्यमी को शेयर बाजार में निवेश करके ज्यादा रिटर्न कमाने का झांसा देकर 73 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में ऑनलाइन ठगी करने बालों के खिलाफ मुकुंदवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि संतोष वीरेंद्र शाह जो गुरुकृपा महाजन कॉलोनी के निवासी है, वह इनवेरेटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं। जुलाई में उन्हें 8122171660 नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया था। इस कॉल पर प्रेमजी एक्स कंपनी में निवेश करने की जानकारी दे रहे थे। शाह ने अपनी असहमति जताते हुए कॉल काट दी थी। इसके बाद शाह ने गूगल पर प्रेमजी इन्वेस्टर नाम से कंपनी सर्च की।

पुलिस थाने में शिकायत

इसके बाद कंपनी ने साइट पर एक पर्चा लगाया, जिसमें लोगों को आगाह करते हुए कहा गया कि कुछ बदमाश फेक साइट ओपन कर उसके द्वारे पैसे लूटने का धंधा शुरू किया है। ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहने की अपील की गई। तब शाह को एहसास हुआ कि उन्हें फंसाया गया। यह तत्काल मुकुंदवाड़ी थाना पहुंचे और शिकायत लिखाई। इस शिकायत के आधार पर तन्दी देशपांडे सहित 3 अलग-अलग मोबाइल धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच मुकुंदवाडी थाने के पुलिस निरीक्षक सचिन कर रहे है।

इवेंट्स एंड मैनेजमेंट नाम के खाते में भेजा पैसा

इस पर अजीम प्रेमजी की कंपनी शेयर बाजार में निवेश पर अच्छा रिटर्न देती है। जानकारी मिली कि इससे होने वाली आय की राशि गरीबों में बांटी जाती है। 11 सितंबर को शाह के मोबाइल नंबर पर 8904546350 नंबर से फिर कॉल आया। कॉल पर बात करने वाली तन्वी देशपांडे नाम की महिला ने कहा कि निवेश की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जा रहा है।

इसके बाद व्हाट्सप्प पर जानकारी भेजी गई। इस जानकारी के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। इसमें सारी जानकारी दी गई। इस जानकारी के बाद पैसा निवेश करने की अपील की गई। इस पर शाह ने बड़ौदा बैंक से श्रवण इवेंट्स एंड मैनेजमेंट नाम के खाते में 30 लाख रुपए भेजे। उसके बाद उन्होंने एट मोबाइल वर्ल्ड नाम के खाते में 43 लाख रुपए भेजे, कुल 73, लाख रुपए हुए

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान