-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mps Accelerate Development Work
Pune में सांसदों के 64 विकास कार्य हुए पूरे, 15 करोड़ से ज्यादा का निवेश
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune District में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास परियोजना यानी MPLADS के अंतर्गत विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। पुणे के 4 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसदों ने मिलकर अब तक 64 विकास कार्य पूरे किए हैं।

पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे जिले में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के अंतर्गत विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के चार लोकसभा और दो राज्यसभा सांसदों ने मिलकर वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में अब तक 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 64 विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।
योजना के तहत पूरी की गई परियोजनाओं में मुख्य रूप से सड़कों का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाले कार्य शामिल हैं।
इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य जनता के सीधे उपयोग के लिए बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करना और स्थानीय विकास को गति देना है। बता दें कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र की स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की सिफारिश करने की शक्ति देती है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
इस योजना के अंतर्गत सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, पीने के पानी की व्यवस्था और सामुदायिक सभागारों जैसी जनोपयोगी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे आम जनता को सीधा लाभमिलता है। इसके तहत सांसद अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार परियोजनाओं की सिफारिश करते हैं, जिन्हें जिला प्रशासन के माध्यम से क्रियान्वित किया जाता है।
सुले के निर्वाचन क्षेत्र में 45 कार्य मंजूर
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 45 कार्यों को मंजूरी मिली, जिनकी कुल राशि 3.77 करोड़ रुपये रही। हालांकि इनमें से केवल 4 विकास कार्य ही पूर्ण हुए हैं, जिन पर 34.54 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
मोहोल ने 11 विकास कार्य पूर्ण कराए
2024-25 में 29 विकास कार्यों की शासनिक मंजूरी मिली थी, जिनके नर 2.89 करोड रुपये का फंड दिया बया, इनमें से 11 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिन पर 09 करोड़ रुपये खर्च किए गए है।
डॉ कोल्हे के क्षेत्र में 31 विकास कार्य
वर्ष 2024-25 में 31 विकास कार्यों को मंजूरी मिली जिनकी लागत 2.63 करोड़ रुपये रही। इनमें से 11 विकास कार्य पूरे हुए, जिन पर 1.09 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वर्ष 2025-26 में 10 और विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसके लिए 99.99 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
राज्यसभा सांसद शरद पवार के क्षेत्र में 42 विकास कार्य
वरिष्ठ सांसद शरद पवार ने वर्ष 2024-25 में 42 विकास कार्यों को मंजूरी दी, जिनकी कुल राशि 4.51 करोड़ रुपये रही। इनमें से 2 विकास कार्य ही पूरे हुए हैं, जिन पर 14.90 लाख रुपये खर्च हुए, वर्ष 2025-26 में 11 नए विकास कार्यों के लिए 1.49 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें :- Pune News: एसटी और रेलवे फुल, निजी बसें कर रही दिवाली पर लूट! RTO ने चेताया
प्रतिवर्ष पांच करोड़ की निधि मिलती है
एमपीएलएडीएस योजना के तहत प्रत्येक सांसद को प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये की निधि आवंटित की जाती है। यह राशि सीधे सांसदों को न देकर जिलाधिकारी या जिला योजना अधिकारी के नियंत्रण में रखी जाती है। सांसद अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची प्रस्तुत करते हैं और प्रशासन इन कार्यों को मंजूरी देकर क्रियान्वित करता है। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाता है कि सांसद निधि का उपयोग स्थानीय जनहित और विकास के लिए प्रभावी रूप से हो।
Pune mps accelerate development work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














