छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गौहत्या की वायरल वीडियो ने बढ़ाया जालना शहर में टेंशन, पुलिस प्रशासन के वादे के बाद हुआ गणेश विसर्जन

जालना में गणेशोत्सव के दौरान गौ हत्या का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके बाद हिंदू समाज ने प्रशासन को चेताया था कि जब तक इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे गणपति विसर्जन नहीं करेंगे।

अपूर्वा नायक

Jalna News In Hindi: गणेशोत्सव दौरान शहर में गौ हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैले तनाव पर आखिरकार विराम लग गया। हिंदू समाज चेतावनी दी थी कि ने जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक गणपति विसर्जन नहीं किया जाएगा।

इस मुद्दे पर 6 सितंबर को दिनभर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की पुलिस व प्रशासन के साथ बैठकें होती रहीं। एक आरोपी की गिरफ्तारी व पुलिस व प्रशासन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद हिंदू समाज ने गणपति विसर्जन के लिए सहमति दी। तदुपरांत शहर में उत्साहपूर्ण माहौल में शोभायात्रा निकालकर विसर्जन की शुरुआत की गई।

असलम कुरैशी ने गौ-हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद शहर का माहौल गरमा गया था। मुख्य आरोपी असलम कुरैशी संग वीडियो में दिख रहे अन्य दो लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं, जिनमें से तीन टीमें राज्य में व एक टीम बाहर संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है।इसी बीच, शनिवार को परभणी जिले के जम-जम कालोनी दरगाह रोड से सदर बाजार पुलिस ने सोफियान कुरैशी को गिरफ्तार किया। दूसरा संदिग्ध आरोपी गंगाखेड़ का रहने वाला है और उसकी भूमिका की जांच जारी है।

पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

जालना जिले में गोहत्या को लेकर तनाव फैलने के बाद पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक न अजय कुमार बंसल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने न मामला दर्ज किया। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी असलम कुरैशी और दो द अन्य आरोपियों सूफियान कुरैशी व यासीन कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। इस वीडियो के बाद व्यापक आक्रोश फैल गया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन