प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर में आठ दिवसीय यात्रा शुरू, 15 फरवरी से, 2 घंटे में होंगे दर्शन-प्रशासन का दावा

Sambhajinagar Ghrishneshwar Temple: घृष्णेश्वर महादेव मंदिर में 15 फरवरी से आठ दिवसीय वार्षिक यात्रा शुरू होगी। 5 लाख भक्तों की भीड़ के बीच प्रशासन का दावा है कि दर्शन 2 घंटे में पूरे होंगे।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Jyotirlinga Yatra 2026: छत्रपति संभाजीनगर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सम्मिलित घृष्णेश्वर महादेव मंदिर में 15 फरवरी से आठ दिवसीय वार्षिक यात्रा उत्सव का शुभारंभ होगा। यात्रा के दौरान लाखों भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी की हैं।

प्रशासन का दावा है कि इस वर्ष सुदृढ़ व्यवस्था के चलते भक्त अधिकतम 2 घंटे में भगवान घृष्णेश्वर के दर्शन करेंगे। हर वर्ष फाल्गुन मास पर आयोजित यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

प्रशासन के अनुमान के अनुसार, इस बार 4-5 पांच लाख से अधिक भक्तों के आगमन की संभावना को देखते हुए मंदिर संस्थान, पुलिस प्रशासन व एलोरा ग्रापं के समन्वय से दर्शन, सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्था को नया स्वरूप दिया है।

भारी वाहनों पर लगाई रोक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात को सुचारू रखने एलोरा व घृष्णेश्वर मंदिर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, केवल एंबुलेंस, अग्निशमन व अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। मंदिर क्षेत्र में भक्तों के लिए विशेष दर्शन कतारें तैयार की गई हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बीआईपी, त्वरित या विशेष दर्शन योजना लागू नहीं होगी। सभी श्रद्धालुओं को समान व्यवस्था के तहत कतार में लगकर ही दर्शन करने होंगे। यात्रा के दौरान मंदिर क्षेत्र में तीन अधिकृत पार्किंग स्थल उपलब्ध कराए गए हैं व इसका जिम्मा एलोरा ग्रापं को सौंपा गया है।

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था

जरूरत पड़ने पर यातायात की स्थिति के अनुसार पार्किंग स्थलों में परिवर्तन किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार, सूचना केंद्र व आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा