प्रतीकात्मक तस्वीर 
औरंगाबाद

Fake Fertilizer Racket: संभाजीनगर के वंजारवाड़ी में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; 26.62 लाख का माल जब्त

Fake Fertilizer Racket: वंजारवाड़ी में नकली खाद रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें 26.62 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हजारों खाली बैग और संदिग्ध खाद की खे

केतकी मोडक

Fake Fertilizer Racket Busted: छत्रपति संभाजीनगर जिले के दौलताबाद पुलिस व कृषि विभाग के उड़न दस्ते ने जिले के किसानों की जान से खिलवाड़ करने वाले नकली खाद रैकेट का खुलासा हुआ है। वंजारवाड़ी स्थित गोदाम में नामी कंपनियों के छपे हुए खाली बैग में संदिग्ध खाद भरकर बेचने के लिए भेजने की घटना प्रकाश में आई है।

कार्रवाई में 26 लाख, 62, 762 रुपये मूल्य का 118.74 मीट्रिक टन खाद, हजारों खाली बैग, पैकिंग मशीन व अन्य सामग्री जब्त की गई। अनिल मंत्री (नांदेड़ वाघाला), सचिन निंफल (वालूज), बालाजी फॉस्फेट लिमिटेड व गणेश कृषि उद्योग के खिलाफ दौलताबाद पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटना से जिले में नकली खाद आपूर्ति का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका है। खाद निरीक्षक गोविंद पौल ने शिकायत में कहा कि सूचना के आधार पर शनिवार रात कृषि विभाग व पुलिस ने वंजारवाड़ी के गोदाम पर छापा मारा. गोदाम बंद होने से पीछे से जांच करने पर 3 मजदूर मिले। गोदाम खोलने पर जांच के दौरान आईएफएफसीओ, पारादीप, इंडियन पोटाश, कोरोमंडल व आरसीएफ जैसी कंपनियों के हजारों खाली बैग मिले।

ट्रक में 700 एसएसपी खाद की बोरी बरामद

बिना लेबल वाले सफेद बैग में संदिग्ध खाद, सफेद पाउडर, मैग्नीशियम सल्फेट व मोनो अमोनियम फॉस्फेट जैसे पदार्थ पाए गए। बैग सिलने की मशीन, धागे व पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रक (MH-28 BB-7878) गोदाम में पहुंचा, जिसमें 700 बैग एसएसपी खाद मिली। दस्तावेजों के अनुसार यह खाद गणेश कृषि उद्योग के लिए बताया गया था, पर संबंधितों ने ऐसी कोई मांग न होने की जानकारी दी। इससे फर्जी दस्तावेजों के जरिए खाद आपूर्ति का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

कृषि भंडार के संचालक अनिल ने दिए निर्देश

पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि वे सचिन निफल के कहने पर काम कर रहे थे। निंफल ने गोदाम किराए पर लेने की बात स्वीकार की, जांच में नांदेड़ के व्यंकटेश कृषि भंडार के संचालक अनिल मंत्री के निर्देश पर विभिन्न कंपनियों के बैग में खाद भरकर पैकिंग करने का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में बिना लाइसेंस खाद का भंडारण, पैकिंग व नकली खाद बनाने का खुलासा हुआ है। जांच उपनिरीक्षक वसंत शेलके कर रहे हैं।

दस्ते के हाथ लगी यह सामग्री

कार्रवाई के दौरान 14,355 छपे हुए खाली खाद बैग जब्त किए गए, जिनमें डीएपी, एनपीके, यूरिया व एमओपी बैग शामिल है। इसके अलावा 320 बैग मैन्युलर खाद, 553 बैग सफेद पाउडर, 700 बैग एसएसपी खाद, यूरिया, सिलाई मशीन व पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया