प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छात्रों के लिए बड़ी खबर: एमयूएचएस ने बढ़ाई सीसीएमपी एडमिशन डेडलाइन, अब 20 फरवरी तक मौका

Sambhajinagar CCMP Admission: एमयूएचएस ने 2025-26 के लिए सीसीएमपी पाठ्यक्रम की प्रवेश अंतिम तिथि 12 से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है, ताकि रिक्त सीटें भरी जा सकें।

अंकिता पटेल

Maharashtra Online Registration: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विश्वविद्यालय (एमयूएचएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आधुनिक औषधशास्त्र प्रमाणपत्र (सीसीएमपी) पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में विभिन्न महाविद्यालयों में चयन सूची (सेलेक्शन लिस्ट) और मॉप-अप राउंड की प्रक्रिया जारी है, प्रथम फेरी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि द्वितीय फेरी में प्रवेश की पुष्टि के लिए 2 फरवरी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। छात्रों के शैक्षणिक नुकसान को रोकने और रिक्त सीटें भरने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

सभी संबंधित महाविद्यालयों को 20 फरवरी तक छात्रों के प्रवेश की पुष्टि करना अनिवार्य होगा। इसके बाद किसी भी रिक्त सीट को नहीं भरा जाएगा। छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया और पात्रता प्रस्ताव सीडैक ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करने होंगे।

पात्रता शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य

विश्वविद्यालय के 4 अगस्त 2025 के परिपत्र के अनुसार, इस वर्ष से प्रदेश पंजीकरण प्रस्ताव के साथ दस्तावेजों की छायाप्रतिया संलग्न करना आवश्यक नहीं रहेगा। प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 15 दिनों के भीतर सभी छात्रों का पात्रता शुल्क विश्वविद्यालय की ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा, प्रवेश का चयन छात्रों की स्नातक परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा, साथ ही, पंजीकरण के समय छात्रों का नाम स्नातक प्रमाणपत्र में अंकित नाम के अनुसार ही होना आवश्यक है।

जिन महाविद्यालयों को अब तक विश्वविद्यालय की मान्यता संलग्नता। प्राप्त नहीं हुई है, उन महाविद्यालयों के छात्रों के पात्रता प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे, यह जानकारी पात्रता उपकुलसचिव महेंद्र कोठावदे ने दी।

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा