जिलाधिकारी विनय गौड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में जिलाधिकारी का बड़ा आदेश, कत्लखानों के औचक निरीक्षण और चेकपोस्ट पर जांच के निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर के डीएम विनय गौड़ा ने पशुओं की अवैध ढुलाई रोकने के लिए चेकपोस्ट पर उड़न दस्ते तैनात करने और कत्लखानों की औचक जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Animal Cruelty Prevention: छत्रपति संभाजीनगर में विनय गौड़ा जी.सी. ने पशुओं की अवैध ढुलाई रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित कर वहां उड़न दस्ता टीमों के जरिए जांच करें। इसके साथ ही सरकार मान्यता प्राप्त कत्लखानों का औचक निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी उन्होंने पुलिस, पशुसंवर्धन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, परिवहन, राजस्व व महानगर पालिका विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

जिला प्राणी क्रूरता निवारण समिति की बैठक

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला प्राणी क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) की समीक्षा बैठक में वे विचार रख रहे थे। बैठक में गायत्री रांझे, डॉ. नानासाहेब कदम, अशोक राजपूत, एस. वी. शहाणे, राजकुमार कुंथले, गीता तांदळे, डॉ. रमण इंगले, डॉ. अहमद असरार, डॉ. शाहेद, डॉ. ज्ञानेश्वर बिडाईत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि लिा प्राणी क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी तालमेल बिठाकर पशुओं की ढुलाई पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सभी स्वयंसेवी संस्थाएं समन्वय संग करें काम

इस अवसर पर बाजार क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर पशुओं की अवैध ढुलाई रोकने के लिए पुलिस जांच नाकों को और अधिक सतर्क करने पर जोर दिया गया। यही नहीं, जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर वन विभाग और पशु मित्र संगठनों के जरिए पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मौजूद अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए जिलाधिकारी गौड़ा ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में प्राणी क्रूरता निवारण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, राजस्व, पशुसंवर्धन विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग