देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव, देवेंद्र फडणवीस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: आज से शुरू हुआ 'देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026; 26 जुलाई तक खिलाड़ी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा

Devabhau Krida Mahotsav: संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर 'देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026' शुरू हुआ। 26 जुलाई तक चलने वाले महोत्सव में 9 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Devabhau Krida Mahotsav Sports Festival: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्रपति संभाजीनगर में आज से भव्य 'देवाभाऊ क्रीड़ा महोत्सव-2026' का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरीष बोरालकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव 12 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना, युवाओं में खेल भावना विकसित करना तथा समाज में स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

शिरीष बोरालकर ने बताया कि इस क्रीड़ा महोत्सव में शहर और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से कई सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

महोत्सव के अंतर्गत कुल नौ खेल एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 12 जुलाई को तलवारबाजी प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद 17 से 19 जुलाई तक बैडमिंटन प्रतियोगिता, 17 से 22 जुलाई तक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, 18 जुलाई को जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, 19 जुलाई को साइकिलिंग और स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

वहीं 25 जुलाई को शतरंज प्रतियोगिता तथा 25 और 26 जुलाई को टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताओं के लिए शहर के विभिन्न खेल मैदानों और खेल परिसरों का चयन किया गया है।

खिलाड़ियों को अब मिलेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन का मंच

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं है, बल्कि उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मच उपलब्ध कराना भी है। इससे नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। क्रीड़ा महोत्सव का समापन 26 जुलाई को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। यह समारोह भानुदास चव्हाण सभागार, रेलवे स्टेशन रोड, छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया जाएगा, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी।

सभी खेल प्रेमियों से सहभागिता की अपील

  • शिरीष बोरालकर ने शहर के सभी खेल संगठनों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
  • इस भव्य क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन 'देवेंद्रजी फडणवीस मित्र मंडल' तथा 'श्रीवर्धन फाउंडेशन, छत्रपति संभाजीनगर' के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
  • आयोजकों का विश्वास है कि यह महोत्सव शहर में खेल गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल संस्कृति को भी सशक्त करेगा।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना