रुचिका अजीत जैन (Image- Social Media) 
औरंगाबाद

VIP ट्रीटमेंट, कई अवार्ड...सेना की कैप्टन समझ जिसे देते थे सलामी, वो निकली फर्जी!

Daulatabad Woman Fake Army Officer: पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दौलताबाद इलाके के धरमपुर स्थित प्लॉट नंबर 16 में रहने वाली रुचिका अजीत जैन (48) सेना की वर्दी पहने दिखती हैं।

अर्पित शुक्ला

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के दौलताबाद में सेना की नकली वर्दी पहने एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सेना से जुड़ी कुछ सामग्री भी बरामद हुई है। आरोपी महिला का नाम रुचिका जैन बताया गया है। उसके घर से सेना से संबंधित कुछ वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

पुलिस ने मारा छापा

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दौलताबाद इलाके के धरमपुर स्थित प्लॉट नंबर 16 में रहने वाली रुचिका अजीत जैन (48) सेना की वर्दी पहने दिखाई देती हैं। इसके आधार पर पुलिस ने 11 सितंबर को उसके घर छापा मारा था। इस छापेमारी में रुचिका जैन के पास से दो प्रकार की सेना की वर्दियां जब्त की गईं। इनमें कैप्टन रैंक के स्टार और 'स्पेशल फोर्स' के बैज लगे हुए थे।

एयर पिस्टल और राइफलें बरामद

साथ ही 'डेबोनेयर सिक्योरिटी पीपल' लिखा एक नकली पहचान पत्र, सैन्य वर्दी में उसकी तस्वीर वाला एक फ्रेम, विभिन्न संगठनों के मेडल, पुरस्कार, निमंत्रण पत्र, एयर पिस्टल और राइफलें, युद्ध स्मारकों की तस्वीरें आदि भी जब्त की गईं।

आरोपी महिला खुद को कैप्टन बताकर कई स्थानों पर घूम रही थी। मिली जानकारी के अनुसार पुणे स्थित दक्षिणी कमान की सैन्य खुफिया टीम ने इस मामले की जांच की थी। पुलिस आरोपी महिला के बारे में और जानकारियां जुटा रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z