Sambhajinagar Student Innovation Project( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर: CSMSS पॉलिटेक्निक के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, IIT रुड़की में एआई प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान

Sambhajinagar CSMSS Polytechnic: संभाजीनगर के CSMSS पॉलिटेक्निक के छात्रों ने IIT रुड़की की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में AI आधारित स्मार्ट स्टूडेंट मॉनिटरिंग सिस्टम प्रोजेक्ट से पहला स्थान हासिल किया।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Student Innovation Project: छत्रपति संभाजीनगर स्थानीय छत्रपति शाहू महाराज शिक्षण संस्था के CSMSS कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया "एआई आधारित स्मार्ट स्टूडेंट मॉनिटरिंग सिस्टम" प्रोजेक्ट Indian Institute of Technology Roorkee में आयोजित राष्ट्रीय प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।

यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड के IIT रुड़की में आयोजित "कॉग्निजेंस-2026" राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया गया था। देशभर से आए 35 तकनीकी प्रोजेक्ट्स के बीच CSMSS कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक के इस प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव टेक्निकल प्रोजेक्ट घोषित किया गया। विजेता टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

Ai तकनीक से होगी छात्रों की स्मार्ट निगरानी

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग कर छात्रों के अनुशासन से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी की जा सकती है। विशेष बात यह है कि इस प्रणाली में किसी अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता नहीं होगी।

यदि किसी छात्र का अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उसकी जानकारी फोटो सहित तुरंत अभिभावकों और शिक्षकों तक पहुंचाई जा सकती है। इससे छात्रों में आत्म अनुशासन की भावना विकसित होगी इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, साथ ही IIT रुड़की की ओर से आगे की प्रतियोगिता के लिए आर्थिक और तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के पेटेंट की प्रक्रिया भी IIT की ओर से शुरू की गई है। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में छात्र सचिन सोलंके, रोहन सुकासे और कृष्णा भंडारगे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट