प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

दिनदहाड़े निराला बाजार में पिस्टल दिखाकर लूट, अपराध शाखा की त्वरित कार्रवाई; 3 आरोपी गिरफ्तार

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: निराला बाजार में पिस्टल-चाकू दिखाकर टपरी चालक से दिनदहाड़े लूट। 13 हजार का माल छीना, पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को पकड़ा।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Armed Robbery: छत्रपति संभाजीनगर शहर के प्रमुख व्यापार पेठ निराला बाजार परिसर में पिस्टल और चाकू का भय दिखाकर एक टपरी चालक से लूटपाट किए जाने की सनसनीखेज घटना 1 फरवरी को शाम करीब 5 बजे सामने आई है। चार आरोपियों ने मारपीट करते हुए टपरी की गल्ले में रखी नकद राशि और सिगरेट जबरन छीन ली।

भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपियों ने टपरी में रखी लगभग सात हजार रुपये की नकद राशि और विभिन्न कंपनियों की करीब छह हजार रुपये मूल्य की सिगरेट जबरन अपने साथ ले ली।

वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और दोपहिया वाहन से मौके से फरार हो गए, अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

गिरफ्तार आरोपियों के नाम करण गणेश तांदले 25 वर्ष निवासी कुंभारवाड़ा औरंगपुरा, जय कन्हैया भांडारकर 23 वर्ष निवासी मोदीखाना जालना और रितेश पारस पहाडिया 25 वर्ष निवासी कुंवारफली राजाबाजार है। तीनों को करण तांदले के घर से रात में गिरफ्तार किया गया आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, पिस्टल और एक जीवित कारतूस बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 51 हजार 400 रुपये बताई गई है। मामले का मुख्य आरोपी साहिल चांडक 28 वर्ष निवासी औरंगपुरा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस में शिकायत करने पर दी हत्या की धमकी

आरोपियों ने गल्ले से नकदी और सिगरेट लूटने के बाद शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार 2 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। यह पूरी कार्रवाई अपराध शाखा के निरीक्षक गजानन कल्याणकर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन कदम, अभिजीत चिखलीकर, हवलदार योगेश गुप्ता, राजेंद्र सालुके, श्रीकांत काले, विनोद परदेशी, जालीदर गोरे, विक्रम खंडागले, अजय दहिवाल, मनोहर गिते, अभिषेक बाठे, रोहित जाधव, सागर सालवे, निहाल सोनटक्के और संतोष चौरे शामिल थे।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!