क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: 12 घंटे में खुला सस्पेंस, सहेली को लेकर विवाद में युवक की हत्या का खुलासा

Chhatrapati Sambhajinagar में सहेली को लेकर विवाद में दोस्त ने जिगरी दोस्त सुरेश की धारदार हथियार से हत्या की। Crime Branch Police ने आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के मुख्य जालना रोड स्थित एसएफएस स्कूल ग्राउंड में मंगलवार की आधी रात को एक युवक का गला कटा शव मिलने से हड़कंप मचा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने महज 12 घंटे में मामले को सुलझा लिया।

जांच में पता चला सहेली (लड़की) को लेकर हुए मामूली विवाद में जिगरी दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सचिन उर्फ जंगली मच्छिंद्र जाधव (उम्र- 24, जुना बायजीपुरा निवासी) को गिरफ्तार किया है और जिसकी हत्या हुई है उस युवक की पहचान सुरेश भगवान उंबरकर के रूप में हुई हैं।

नशे में धुत, घटना को दिया अंजाम

शहर क्राइम ब्रांच के पीआई संभाजी पवार ने बताया कि आरोपी सचिन और सुरेश एक ही गली में रहते हैं और बचपन से एक दूसरे के दोस्त है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, सचिन हमेशा जवाहर कॉलोनी रोड पर सुरेश की प्रिंस अंडा ऑमलेट की गाड़ी पर जाता था।

दोनों दिन का ज्यादातर समय साथ में बिताते में, मंगलवार के सुरेश ने अपनी गाड़ी नहीं लगाई थी, यह दिन भर सचिन के साथ रहा। दोनों शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे और देर रात वे एसएफएस मैदान में गए, वहां एक लड़की को लेकर दोनों में मामूली बहस हुई, नशे में धुत सचिन ने बहस में आग बबूला होकर हाथापाई शुरू की।

इसके बाद सचिन ने पास में पड़े धारदार हथियार से सुरेश का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। शरीर पर निशान से आरोपी की पहचान हत्या के बाद भी सचिन शहर में ऐसे घूम रहा था जैसे कुछ हुआ ही नहीं। बुधवार सुबह यह कैलाश नगर के एक खुले मैदान में बैठा मिला, जब पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया, ती उसके शरीर पर खरोध और बोट के निशान पाए गए। इससे शक की पुष्टि हुई। पूछताछ में सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, पता बला है कि उस पर पहले भी हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन