-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Cp Pravin Pawars Police Conducted A Major Operation Against Drug Gangs In Chhatrapati Sambhajinagar
Sambhajinagar Police ने पकड़ी अंतरराज्यीय सिरप सप्लाई गैंग, 18,360 कोडीन की बोतलें बरामद
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhatrapati Sambhajinagar Police ने अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों के गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18,360 कोडीन सिरप और 77 लाख रुपये का माल जब्त किया।

कोडीन कफ सिरप (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में नशीली पदार्थ का स्टॉक की आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 18 हजार 360 कोडीन कप सिरप की बोतलें जब्त की।
पुलिस ने इस मामले में अहमदाबाद, इंदौर, धुलिया एवं शहर से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे होंडाई कार सहित 77 लाख 44 हजार रुपए का माल जब्त किया। इन आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी दुर्गेश सिताराम रावल के अलावा अहमदाबाद का धर्मेन्द्र उर्फ गोपाल खेमचंद प्रजापति सिरप का सप्लाई करता था।
यह जानकारी शहर के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि बीते कुछ माह से शहर की पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है।
सम्बंधित ख़बरें
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
संभाजीनगर में नई योजना की खुली पोल: टेस्टिंग के 4 घंटे बाद ही फटी पाइपलाइन, जलाशयों तक नहीं पहुंचा पानी
शहर पुलिस द्वारा 12 सितंबर को पुलिस थाना वालूज के अंतर्गत दाखिल मामले में दर्ज मामले में 2 हजार 504 बोत्तले व अन्य इस तरह 12 लाख 43 हजार 200 रुपए का माल जब्त किया गया था। इस मामले में 41 आरोपियों के खिलाफ वालून थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी रखी गई थी।
पुलिस जांच में आरोपी के पास मिला फर्जी मेडिकल लाइसेंस
स्टॉक कर आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ इसी मामले के जाच के दरमियान क्राईम ब्रांच पुलिस को जानकारी मिली कि 9 अक्टूबर को धुलिया के पद्मनाभनगर निवासी कल्पेश चंदूलाल आग्वाल, सैयद नबी सैयद लात निवासी जोगेश्वरी, एमआईडीसी वालूज, ज्ञानेश्वर मनोहर यादव उर्फ माउली निवासी जयभवानी नगर के खिलाफ बेगमपुरा थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज कर उन तीन आरोधियी को गिरफ्तार किया।
उनसे पूछताछ में मिली जानकारी पुलिस ने अहमदाबाद निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गोपाल खेमचंद व इंदौर निवासी दुर्गेश सीताराम रावल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अन्न व औषधि प्रशासन विभाग की मदद ली, सीपी प्रवीण पवार ने बताया कि इन तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करने पर यह बात सामने आए।
आरोपी सैयद नबी सैयद लाल जो शहर के जोगेश्वरी वालुज परिसर का निवासी है, उसने इन कफ सिरप को खरीदने के लिए आपूर्ति कर्ता को यह बताया था कि उसका मेडिकल स्टोअर है पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी सैयद नबी का मेडिकल लाइसेस फर्जी है। उसी लाइसेंस पर आरोपियों ने माल खरीदा था। पकड़े गए आरोपियों में सैयद नहीं व ज्ञानेश्वर माउली का आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी सीपी पवार ने दी।
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad MNC में ‘काली दीपावली’? ठेका कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला बोनस
पुलिस को मिली सफलता
सीपी प्रवीण पवार ने बताया कि बीते कुछ सालों से शहर पुलिस ने नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाइयां तेज की है। इसमें शहर पुलिस ने सन 2023 में 86 मामले दर्ज कर 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया 2024 में 146 मामले दर्ज कर 336 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, चालू वर्ष के अक्टूबर माह के आज के तारीख तक 254 मामले दर्ज कर 400 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी शहर के सोपो प्रवीण पवार ने दी।
Cp pravin pawars police conducted a major operation against drug gangs in chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Jul 26, 2026 | 10:57 AMPhoto: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM













