Sambhajinagar ZP President Vice President Selection ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव 18 मार्च को, भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़त; सियासी हलचल तेज

Sambhajinagar Zilla Parishad Election: संभाजीनगर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 मार्च को विशेष सभा होगी। संख्याबल के आधार पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सत्ता बनने के संकेत हैं।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar ZP President Vice President Selection: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव हाल ही में संपन्न हुए। जिले की 9 पंचायत समितियों के सभापति व उपसभापतियों के चयन होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन करने के लिए विशेष सभा का आयोजन, 18 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय के जिला नियोजन समिति सभागार में होगा।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सियासी पारा चढ़ गया है। वैसे संख्याबल के हिसाब से भाजपा-शिवसेना की सत्ता स्थापित होने के प्रबल आसार हैं। पिठासीन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी संभाजीराव अडकुणे ने कहा कि 18 मार्च की सुबह 10 से 12 बजे के बीच नामांकन स्वीकारे जाएंगे। दोपहर में 2 बजे विशेष सभा की शुरुआत होगी।

चुनाव की प्रक्रिया वीडियो शूटिंग से की जाएगी संपन्न

अहकुणे ने कहा कि नामांकन-पत्रों की छटनी के बाद वह वापस लेने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची (मराठी वर्णाक्षर क्रम के अनुसार) बनाई जाएगी।

एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में पहले अध्यक्ष पद के लिए व बाद में उपाध्यक्ष पद के लिए हाथ ऊपर कर मतदान लिया जाएगा। अडकुर्ग ने कहा कि हाथ ऊपर कर मतदान करने वाले सदस्यों के दस्तखत लिए जाएंगे, संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो शूटिंग भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले की सभी पंचायत समिति के सभापतियों को विशेष सभा में उपस्थित रहने कहा गया है। हालांकि, सभापति मतदान नहीं कर सकेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी