छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति सभापति पद की चुनावी हलचल, अनिल मकरिये और मतीन मैदान में

Sambhajinagar Municipal Politics: संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति के सभापति पद के लिए BJP के अनिल मकरिये ने नामांकन दाखिल किया है। AIMIM के खान अब्दुल मतीन भी मैदान में हैं।
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation: Election Buzz for Standing Committee Chairperson Post—Anil Makariye and Matin Enter the Fray
Standing Committee Chairman Election ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Standing Committee Chairman Election: छत्रपति संभाजीनगर महापौर पद से वंचित रहने के बाद मनपा में अहम माने वाली स्थायी समिति के सभापति अनिल मकरिये बनने जा रहे हैं। ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे के करीबी के रूप में परिचित व समर्थ नगर प्रभाग से भाजपा के नगरसेवक मकरिये ने बुधवार को नगर सचिव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उधर, एमआईएम की ओर से रेलवे स्टेशन क्षेत्र के नगरसेवक खान अब्दुल मतीन के भी नामांकन दाखिल किया है। इसके चलते स्थायी समिति के सभापति पद के लिए औपचारिक मुकाबला होगा।

संख्या बल के चलते मकरिये की जीत तय मानी जा रही है। मनपा की स्थायी समिति संग विभिन्न विषय समितियों के सभापति पदों के चुनाव के लिए 12 मार्च की सुबह 11 बजे में प्रबोधनकार ठाकरे सभागार जिलाधिकारी व पीठासीन अधिकारी दिलीप स्वामी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई है।

नामांकन किए गए दाखिल

सभापति व उपसभापति पदों के लिए मुख्यालय में प्रक्रिया हुई। नंदकिशोर भोंचे की ओर से जारी सूची के अनुसार महिला व बाल कल्याण समिति के लिए भाजपा की शोभा बुरांडे व एमआईएम की विजयश्री प्रत्याशी है।

उपसभापति पद के लिए ज्योति गंगवाल व नूर जहां इकबाल ने पर्चा भरा है, चिकित्सा सहायता व स्वास्थ्य समिति के लिए भाजपा की सुनीता सालुके व एमआईएम के मोहम्मद वाजिद मैदान में है।

शहर सुधार समिति के लिए पम‌आईएम के शेख साबेर व भाजपा के रामदास हरणे ने पर्चा भरा है। माध्यमिक व तकनीकी स्कूल समिति के लिए शिवसेना शिंदे की प्रेमलता दाभाड़े व एमआईएम के सैयद उसामा किस्मत आजमाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com