Sambhajinagar Jayakwadi Water Scheme( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में नई जल योजना को झटका: पाइपलाइन परीक्षण फेल, एयर वाल्व से रिसाव ने रोका जलापूर्ति काम

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project: संभाजीनगर जल योजना के परीक्षण में एयर वाल्व लीकेज से बाधा, पाइपलाइन टेस्ट रुका, पानी निकालने में दिनभर मशक्कत।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Jayakwadi Water Scheme: छत्रपति संभाजीनगर नई जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जैकवेल से पंपिंग कर मुख्य जलवाहिनी का परीक्षण किया जा रहा है। लेकिन एयर वाल्व से पानी के रिसाव के कारण यह प्रक्रिया सोमवार को बाधित हो गई। रविवार को परीक्षण के दौरान मुख्य जलवाहिनी से पानी को फारोला तक पहुंचाया गया।

वहां स्थित स्क्रोल वाल्व से पानी बाहर निकलने के बाद उसे बंद कर दिया गया। इसके बाद पाइपलाइन में पानी आगे बढ़ाया जा रहा था। तभी 600 मिमी व्यास का एयर वाल्व बंद न होने के कारण उसमें से पानी तेजी से बाहर निकलने लगा।

वाल्व के पास बने गड्ढे में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया। इस पानी को निकालने के लिए जीवीपीआर कंपनी ने पूरे दिन प्रयास किए। वाल्व से लगातार पानी निकलने के कारण गड्ढे में भरा पानी बाहर निकालना मुश्किल हो गया और कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सोमवार देर रात तक पंप की मदद से पानी निकालने और वाल्व बंद करने का काम जारी था। इसी कारण सोमवार को जलवाहिनी का परीक्षण नहीं हो सका।

यह जानकारी महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (मजीप्रा) के अधिकारियों ने दी है। नई जलापूर्ति योजना के तहत जायकवाड़ी से नक्षत्रवाड़ी तक 2500 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी बिछाई गई है।

फारोला तक पहुंचाया पेयजल

इस पाइपलाइन से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर पानी को फारोला तक लाश गया, इसके बाद पानी को आगे बढ़ाने के दौरान फारोला के पास लगाए गए दी वाल्चों में से 600 मिमी व्यास का एयर वाल्व बंद नहीं किया गया था।

जिससे पानी बाहर निकलने लगा जलवाहिनी से तेज दबाव के साथ निकले पानी के कारण गड्ढे में तालाब जैसी स्थिति चन गई और वाल्व भी पानी में डूब गया।

इस घटना से मजीप्रा और जीवीपीआर कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, पानी निकालने के लिए पंप मंगवाकर लगातार पंपिंग की गई, लेकिन पाइपलाइन से पानी आते रहने के कारण गड्ढे में पानी भरता रहा, सोमवार सुबह से फिर से पानी निकालने का काम शुरू किया गया। देर रात तक पंपिग कर वाल्व बंद करने की कोशिश जारी रही।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां