प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

जायकवाड़ी–फारोला मार्ग पर चार पंप बंद, चुनावी माहौल में शहर प्यासा; पानी संकट गहराया

Municipal Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर में मनपा चुनावी माहौल के बीच पानी आपूर्ति संकट गहराया है। जायकवाड़ी–फारोला मार्ग पर चार पंप बंद होने से शहर को कम पानी मिल रहा है और 2–3 दिन देरी की आशंका है।

अंकिता पटेल

Farola water Treatment Plant: संभाजीनगर मनपा चुनावी माहौल के बीच शहर की पानी आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। कभी जल पाइपलाइन फटने तो कभी बिजली आपूर्ति ठप होने से हालात बिगड़ रहे हैं।

अब जायकवाड़ी से फारोला, जलशुद्धीकरण केंद्र तक चार पानी के पंप बंद हो गए हैं। इनमें पानी उठाने और लिफ्ट करने वाले पंप शामिल हैं। इसके कारण शहर में कम मात्रा। में पानी पहुंच रहा है और - नागरिकों को कम से कम 2 से 3 दिन की देरी से पानी मिलने की संभावना जताई गयी है है।

यह जानकारी मनपा के पेयजल आपूर्ति विभाग ने दी है। शहर की जरूरत पूरी करने के लिए जायकवाड़ी से नक्षत्रवाड़ी तक तीन प्रमुख जल पाइपलाइन हैं। इनमें सबसे बड़ी 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन है, जिससे शहर को लगभग 70 प्रतिशत पानी मिलता है।

इस पाइपलाइन को पूरी क्षमता से चलाने के लिए जायकवाड़ी पंप हाउस में कम से कम छह बड़े पंपों की आवश्यकता होती है। इनमें से दो पंप बंद हैं। उनकी जगह एक छोटा पंप चालू किया गया है, जिसकी क्षमता बहुत कम है।

जायकवाड़ी से लाया गया पानी सबसे पहले ढोरकीन पहुंचता है। वहां से पानी को लिफ्ट कर फारोला जलशुद्धिकरण लाया जाता है। होरकीन में मौजूद तीन पंपों में से केवल दो ही चालू हैं, जबकि एक पंप बंद है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बढ़ी परेशानी

यदि शहर को पूरी क्षमता से पानी मिले तो हर छह दिन में पानी आपूर्ति संभव होती है। लेकिन काम यानी और कम दबाव के कारण कुछ क्षेत्रों में आठ दिन में ती कुछ इलाकों में दसवें दिन पानी मिल रहा है।

हनुमान टेकडी, चिकलठाणा, बौधरी कॉलोनी, जय विश्वभारती कॉलोनी जैसी बस्तियों में नागरिकों को दस दिन बाद पानी मिल रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट