प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में वाहन चोरी का सिलसिला जारी, शहर में टेम्पो सहित 2 बाइक ले उड़े चोर

Vehicle Theft: छत्रपति संभाजीनगर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गंगापुर तहसील से टेम्पो और शहर से दो मोटरसाइकिलें चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर शहर एवं क्षेत्र में बाहन चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में गंगापुर तहसील के शिपुर क्षेत्र स्थित इंटभट्टे के पास से टेम्पो के अलावा शहर एवं क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं।

इस बाबत वालूज, जिन्सी व पुंडलिक नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नानासाहेब रामचंद्र वाघचौरे (68, शिपुर, गंगापुर, मूल निवासी संगमनेर, जिला अहिल्यानगर) ने फरियाद दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि वे शिपुर में ईटभट्टे व्यवसाय के लिए रहते हैं। 8 जनवरी की रात 1 बजे जब वे घर में सोए हुए थे, तब बाहर से कुछ खींचने की आवाज आई।

संदेह गहराने के बाद उन्होंने व उनके कामगारों ने बाहर आकर देखा तो अज्ञात शख्स ईटभट्टे के पास खड़ा टाटा एसएफसी टेम्पो (एमएच-17-एजी-9441) लेकर जाता दिखाई दिया। वाघचौरे ने कार में कामगारों को बिठाकर चोर का अहिल्यानगर रोड की दिशा में पीछा किया, पर बदमाश आंखों से ओझल हो गया।

वालूज, जिन्सी व पुंडलिक नगर थाना क्षेत्र की घटनाएं

वालुज पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। दूसरी घटना में हसुल सावंगी परिसर निवासी सलमान सत्तार सैयद ने भाई के नाम पर पंजीकृत बाइक एमएच-20-जीडी-0079) 9 जनवरी की रात 7 से 9.30 बजे के बीच कटकट गेट स्थित माशाअल्ला हॉल के सामने से उड़ा ली गई, जिन्सी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

तीसरी घटना में साई नगर आकाश अमरनाथ चौधरी की बाइक एमएच-20-एफबी 4385) 8 से 9 जनवरी के बीच घर के सामने उड़ा ली गई। जांच पुंडलिक नगर पुलिस थाने के सहायक फौजदार हिंगे कर रहे है। बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं से निवासियों में बेहद नाराजी व्याप्त है, चोर गिरोह को दबोचने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी