प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गोरक्षकों की सतर्कता से सिल्लोड़ में गोवंश तस्करी नाकाम, ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sambhajinagar Crime News: सिल्लोड़ तहसील में ग्रामीण पुलिस व गोरक्षकों की सतर्कता से गोवंश तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। आयशर वाहन से 8 बैल और 2 आरोपी पकड़े गए, 17.40 लाख का माल जब्त।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Cow Protection Activists: छत्रपति संभाजीनगर गोरक्षकों की संजीदगी से सिल्लोड़ तहसील की ग्रामीण पुलिस ने गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की।

सिल्लोड़-कन्नड मार्ग पर भराड़ी के निकट आयशर वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची व 2 आरोपियों इरफान शेख (इंदगाह नगर, सिल्लोड़) व इमरान शेख (बोरगांव सरवणी) को दबोच लिया।

उनसे वाहन व 8 बैल संग कुल 17 लाख, 40,000 रुपए का माल जब्त किया गया। सभी मवेशी भोकरदन तहसील के इब्राहिमपुर स्थित गौशाला में भेजे गए हैं।

शहर निवासी गोरक्षक नयना राजपूत गुप्त सूचना के आधार पर अपने सहयोगियों संग क्षेत्र में निगरानी कर रही थीं व उसने देखा कि आयशर वाहन में मवेशियों को ठूंसकर सिल्लोड़ की ओर ले जाया जा रहा था।

गोरक्षकों ने वाहन का पीछा कर भराडी के पास उसे रोका व तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र ठाकरे, पुलिसकर्मी यतीन कुलकर्णी व विष्णु कोल्हे मौके पर पहुंचे व वाहन में लदे मवेशियों को जब्त कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गोरक्षकों ने पुलिस को सूचना दी कि बोरगांव फाटा के एक शेड में कत्ल के लिए मवेशी बांधे गए हैं। पुलिस व गोरक्षक रात में ही वहां धमकने के बाद कुछ नागरिकों ने पुलिस को मवेशी किसानों के हैं।

इसी दौरान जमा भीड़ गोरक्षकों से उलझ गई। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों के गोरक्षकों के साथ धक्कामुक्की करने से तनाव की स्थिति बनी। 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर शहर, वड़ोद बाजार, अजंता पुलिस व अपराध शाखा की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद भीड तितर-बितर हो गई।

टल गई अप्रिय घटना

वहां मौजूद भीड़ के गोरक्षकों के साथ धक्का-मुक्की करने से तनावपूर्ण स्थिति निर्माण बन गई थी। अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा शहर, अजंता, वड़ोद बाजार पुलिस व अपराध शाखा के समय पर पहुंचने से हालात नियंत्रित हुए व बड़ा अनर्थ टल गया।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट