प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में 28 जनवरी को सभी बड़े स्कूलों में स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला, जिलाधिकारी की पहल

Student Mental Health: छत्रपति संभाजीनगर जिले के 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 28 जनवरी को स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला होगी, जिसमें डॉक्टर जीवनशैली व मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन देंगे।

अंकिता पटेल

Health Counseling Workshop: छत्रपति संभाजीनगर जिले में 100 से अधिक छात्र संख्या वाले सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से 'स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला का आयोजन 28 जनवरी की सुबह 10 बजे किया जाएगा।

इसमें शासकीय व निजी क्षेत्र के चिकित्सक स्वास्थ्यवर्धक आदतों, आहार-विहार व जीवनशैली के बारे में मार्गदर्शन व परामर्श प्रदान करेंगे, इस आलोक में जिलाधिकारी दिलीप स्वामी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

मनपा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। पारस मंडलेचा, डॉ. महेश लढा, डॉ. स्मिता लांडगे संग अन्य अधिकारी मुख्यालय से उपस्थित रहे। जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक व उपक्रमात्मक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इनसे विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व सामाजिक रूप से सक्षम नागरिक के रूप में विकसित करने की कवायद जारी है। वर्तमान में विद्यार्थी असंतुलित आहार, पौष्टिक भोजन की उपेक्षा, स्वच्छता के प्रति उदासीनता, मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी एवं सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, शारीरिक गतिविधियों की कमी, गलत नींद की आदतें, नशे की व बढ़ता रुझान, मानसिक तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं से घिर रहे हैं।

किशोरावस्था में शारीरिक परिवर्तनों के साथ मानसिक व भावनात्मक अस्थिरता की संभावना भी अधिक होती है। ऐसे समय में उचित मार्गदर्शन व विशेषज्ञों का परामर्श विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान कर सकता है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों को केवल शिक्षा का केंद्र न मानकर स्वास्थ्य जागरूकता के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यह उपक्रम लागू किया जा रहा है।

कार्यशाला से होने वाले लाभ

कार्यशाला के जरिए विद्यार्थियों में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान, स्वास्थ्य विषयक सही जानकारी का प्रस्सर, किशोर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा। यही नहीं, सकारात्मक दृष्टिकोण व मानसिक स्थिरता का विकास, स्वास्थ्यवर्धक आदतों को आपनाने की प्रेरणा, नशे से दूर रहने के लिए वैज्ञानिक व प्रभावी मार्गदर्शन विद्यालय, अभिभावक व स्वास्थ्य तंत्र के बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बैठक में डीएम स्वामी ने कहा कि इस उपक्रम के अगले चरण में संबंधित विद्यालय व विद्यालय प्रबंधन समिति के जरिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

योजना का क्रियान्वयन गट शिक्षा अधिकारी (पंचायत समिति), शिक्षा अधिकारी (मनपा), जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक एवं माध्यमिक) करेंगे, स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ चिकित्सकों को उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?