मनपा आयुक्त अमोल येडगे (सोर्सः फाइल फोटो) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को जल्द मिलेगा घरेलू नल कनेक्शन, मनपा आयुक्त के निर्देश

Chhatrapati Sambhajinagar New Water Supply: नो-नेटवर्क क्षेत्रों में जल्द घरेलू नल कनेक्शन मिलेंगे। नई जलापूर्ति योजना के तहत 9 जलाशयों के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा।

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Benefit from New Water Supply: शहर के नो-नेटवर्क क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को अब पानी के लिए लंबे समय तक इंतजार और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नई जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति शुरू होते ही मनपा प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज करने का निर्णय लिया है। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर पाइप लाइन बिछाए जा चुके नो-नेटवर्क क्षेत्रों में तत्काल नल कनेक्शन देने का काम शुरू करने के निर्देश दिए।

चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी जलापूर्ति।

नई जलापूर्ति योजना के तहत शहर को प्रतिदिन 100 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मंगलवार को नक्षत्र वाड़ी स्थित एमबीआर से जलापूर्ति की शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल कम मात्रा में पानी लिया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में 1500 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन के माध्यम से हर्सूल-जटवाडा क्षेत्र तक पानी पहुंचाया जाएगा। नक्षत्र वाड़ी से जटवाड़ा तक लगभग 17 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन में अब तक 8 किलोमीटर हिस्से की हाइड्रोलिक जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शेष हिस्से का परीक्षण अगले दो दिनों में पूरा किए जाने की तैयारी है।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

नई योजना से जलापूर्ति शुरू होने के बाद मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जहां पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, वहां बिना देरी के कनेक्शन प्रदान किए जाएं।

मनपा के प्लंबर करेंगे कनेक्शन का कार्य

बैठक में यह भी तय किया गया कि नल कनेक्शन देने की जिम्मेदारी मनपा के प्लंबरों को सौंपी जाएगी। मनपा के पास लगभग 45 हजार कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सामग्री पहले से मौजूद है। इसी सामग्री का उपयोग करते हुए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जलाशयों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

नई जलापूर्ति योजना के तहत जिन जलाशयों के दायरे में आने वाले नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे, इनमें गरवारे स्टेडियम के पास स्थित जलाशय, हर्सूल जलशुद्धीकरण केंद्र का जलाशय, दिल्ली गेट क्षेत्र का जलाशय, केटली गार्डन जलाशय, पारिजात नगर जलाशय, शाक्य नगर जलाशय, भाव सिंहपुरा जलाशय, एसएफएस क्षेत्र का जलाशय, सातारा क्षेत्र के हरिओम नगर जलाशय तथा आमेर नगर का जलाशय शामिल हैं।

ऑनलाइन जमा होगी कनेक्शन शुल्क की राशि

नो-नेटवर्क क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने के लिए शुल्क की राशि अभी तय नहीं की गई है। मनपा प्रशासन अगले दो दिनों में शुल्क निर्धारित करेगा। इसके बाद यह राशि ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार की जाएगी। आयुक्त अमोल येडगे ने इसके लिए आवश्यक व्यवस्था जल्द तैयार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच