Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर को राहत: 900 मिमी नई पाइपलाइन से मिलेगा 12 MLD अतिरिक्त पानी, नई जलवाहिनी होगी चालू

Sambhajinagar Summer Water Crisis: संभाजीनगर में गर्मी से पहले जल आपूर्ति की तैयारी। पुरानी 700 मिमी पाइपलाइन बंद कर 900 मिमी नई जलवाहिनी होगी चालू, जिससे शहर को करीब 12 MLD अतिरिक्त पानी मिलेगा।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर में ग्रीष्मकालीन मौसम में पेयजल आपूर्ति को लेकर निर्माण पानी की किल्लत को ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

शहर को पानी उपलब्ध कराने वाली पुरानी 700 मिमी व्यास की पाइपलाइन को बंद कर उसकी जगह 900 मिमी व्यास की नई जलवाहिनी को पूर्ण क्षमता के साथ चालू करने की तैयारी की जा रही है।

इस बदलाव के बाद शहर को लगभग 12 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलने की संभावना है। इससे गर्मी के मौसम में पानी की कमी को कम करने में मदद मिलेगी।

मनपा ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने के लिए पाइपलाइनों की क्षमता का विस्तृत आकलन किया। जांच में पाया गया कि लंबे समय से उपयोग में आ रही 700 मिमी पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है।

इसी कारण अब अधिक क्षमता वाली 900 मिमी पाइपलाइन को पूरी क्षमता के साथ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ने के साथ वितरण व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।

जायकवाडी बांध से 422 हॉर्स पावर क्षमता के पंप की सहायता से १०० मिमी पाइपलाइन के माध्यम से पानी उठाकर शहर तक लाया जाएगा। इसके बाद इस पानी को फारोला स्थित जल शुद्धीकरण केंद्र में प्रक्रिया के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इससे जल आपूर्ति अधिक स्थिर और व्यवस्थित ढंग से की जा सकेगी।

जल संकट से मिलेगी राहत

वर्तमान में शहर को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग 150 से 160 एमएलडी पानी उपलब्ध हो रहा है। इसमें 100 एमएलडी योजना से 95 से 98 एमएलडी, 900 मिमी पाइप लाइन से लगभग 26 एमएलडी तथा 700 मिमी पाइयलाइन से 30 से 35 एमएलडी पानी मिल रहा है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद 900 मिमी पाइपलाइन से लगभग 72 एमएलडी पानी मिलने की संभावना है, जिससे कुल जल आपूर्ति बढ़कर 170 से 172 एमएलडी तक पहुंच सकती है। इसके अलावा पाइपलाइन पर जुड़े कुछ ग्राम पंचायतों के कनेक्शन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते