प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मनपा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, उबाठा से दूरी, महाविकास आघाड़ी की तस्वीर बदली

Sambhajinagar Election: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। उबाठा से बातचीत ठप होने के बाद कांग्रेस अब शरद पवार गुट और वंचित के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

अंकिता पटेल

Congress Alliance Decision Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव घोषित होने के बाद महाविकास आघाड़ी के सभी घटक गठबंधन को लेकर चर्चा कर रहे थे।

इसमें विशेषकर, कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह मनपा चुनाव में भी उद्धव बाल ठाकरे, शरद पवार (एनसीपी) के साथ गठबंधन करने के फिराग में थी।

लेकिन, कांग्रेस की उबाठा के साथ हुई प्राथमिक बैठक के बाद उनके साथ युति को लेकर आगे बातचीत नहीं बढ़ पाई। नामांकन भरने के लिए सिर्फ दो दिन का समय बचा है।

ऐसे में कांग्रेस ने उबाठा से युति को लेकर बातचीत बंद कर सिर्फ शरद पवार एनसीपी व वंचित से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

तीनों दल मिलकर लड़ेंगे मनपा चुनाव : यूसुफ

  • कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ ने बताया कि युति को लेकर हमारी सिर्फ शरद पवार ( एनसीपी) व वंचित बहुजन आघाडी से बातचीत जारी है। हम तीनों दल मिलकर महानगर पालिका चुनाव लड़ेंगे।
  • उन्होंने महाविकास आघाडी का प्रमुख घटक दल उद्धव बाल ठाकरे की शिवसेना के साथ गठबंधन से साफ इंकार करते हुए कहा कि हमारी उनके साथ युति को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
  • ऐसे में आज रविवार को हमारी वंचित व शरद घवार (एनसीपी) के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में हमारे बीच युति को लेकर अंतिम निर्णय होगा।
  • बता दे कि कांग्रेस के पास कुछ प्रभागों में चुनाव लड़ने के वालों की संख्या अधिक है। वहीं, कुछ प्रभागों में बहुत अधिक इच्छुक कांग्रेस के पास नहीं आए है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र