Chhatrapati Sambhajinagar Narcotics Raid ( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

मुंबई से संभाजीनगर तक ड्रग्स कनेक्शन, एमडी रैकेट में 4 आरोपी गिरफ्तार; 10.79 लाख का माल जब्त

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: संभाजीनगर में अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 10.79 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Narcotics Raid: छत्रपति संभाजीनगर मुंबई से शहर का ड्रग्स कनेक्शन उजागर हुआ है। शहर में अमली पदार्थों के व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बुड्डीलेन क्षेत्र में मूलतः मुंबई निवासी व वर्तमान में शहर में रह रहे दो सगे भाइयों संग चार आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

उन पर आरोपियों से एमडी, मोबाइल फोन व नकदी जब्त की गई जिसका मूल्य 10 लाख, 79,300 रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई को एमडी ड्रग्ज रैकेट ध्वस्त करने के रूप में देखा जा रहा है।

रैकेट में फरहान नामक आरोपी की भी संलिप्तता सामने आई है व पुलिस उसकी सरगर्मी से खोजबीन कर रही है। अपराध शाखा के निरीक्षक गजानन कल्याणकर ने बताया कि हत्थे चढ़े आरोपियों में ड्रग्ज विक्रेता सोहेल महमूद शेख (24, कपड़ा बाजार, उस्मानपुरा), सलमान महमूद शेख (26, कबाड़ीपुरा, बुड्डीलेन) व ड्रग्ज खरीदार अब्दुल रहेमान अदनान हिलाबी (26) व शेख जुनेद अब्दुल रऊफ (23, दोनों निवासी किराड़पुरा) शामिल हैं।

नेहरू भवन क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बिक्री की मिली थी सूचना

कल्याणकर ने कहा कि सोहेल व सलमान दो वर्षों से शहर में रह रहे है। सलमान ने ससुरालवालों का आधार लेकर मुंबई-संभाजीनगर बार-बार हुन्ज सप्लाई की। इससे पहले वह 2-3 बार मादक पदार्थ लाने का अपराध स्वीकार कर चुका है।

कल्याणकर ने कहा कि अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि बुड्ढीलेन क्षेत्र के नेहरू भवन क्षेत्र में एमडी इरज की खरीद-बिक्री जारी है। तदुपरांत पुलिस ने बंदिश देकर सलमान महमूद शेख संग अन्य तीनों आरोपियों को दबोच लिया, दस्ते ने जब सलमान के भाई सोहेल शेख की तलाशी ली, तो उसके पास 49.31 ग्राम एमडी ड्रग्ज मिली।

समझा जाता है कि यह ड्रग्ज पाउडर किस्म की हैव बाजार में ऊंची कीमत में बेची जाती है। सिटी चौक पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक बुधा शिंदे कर रहे हैं। आरोपियों के युवाओं व कॉलेज के छात्रों को माल बेचने की खबर है।

जांच दल में ये पुलिस अधिकारी रहे शामिल

यह कार्रवाई अपराध शाखा के पीआई कल्याणकर, सहायक निरीक्षक रविकांत गच्चे, उपनिरीक्षक अर्जुन कदम, प्रवीण वाघ, हवलदार योगेश गुप्ता, योगेश नवसारे, श्रीकांत काले, विजय निकम, अशरफ सैयद, राजेंद्र साळुंके, मनोहर गिते, राहुल बंगाले, जालिंदर गोरे, विक्रम खंडागले, राजेश कदम, अभिषेक राऊत, रोहित जाधव, प्रतीक साबले, सोमनाथ दुकले आदि ने की।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा