प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोसल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में मोबाइल छिनैती पर पुलिस का वार, दो युवक गिरफ्तार, 1.85 लाख का माल बरामद

City Crime: छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए जवाहर नगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल व दोपहिया वाहन सहित 1.85 लाख का माल जब्त हुआ।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Mobile Snatching Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर मौज के लिए दोपहिया वाहन पर घूमकर नागरिकों के मोबाइल छीनने वाले दो युवकों की जवाहर नगर पुलिस ने बीते दिन दबोच लिया।

उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन व एक दोपहिया वाहन संग 1 लाख, 85,000 रुपए का माल जब्त कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में विशाल विठ्ठल तुपे (21, आमेर नगर, बीड़ बाईपास) व आबिद अनीस पटेल (18, अबरार कॉलोनी, रेलवे स्टेशन क्षेत्र) शामिल हैं।

पीआई सचिन कुंभार ने बताया कि विशाल इलेक्ट्रशियन जबकि आबिद मजदूरी करता है। विजय पवार (20, गजानन नगर) 25 दिसंबर को सूत गिरनी चौक क्षेत्र में मित्र का इंतजार कर रहे थे कि उनके हाथ से दोपहिया पर आए दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया था।

कुंभार ने कहा कि तफ्तीश के दौरान जवाहर नगर पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल छीनने वाले आरोपी बीड़ बाईपास क्षेत्र में आने वाले हैं। पुलिस अमलदार मारोति गोरे व विजय सुरे ने वहां निगरानी रखकर विशाल व आबिद को हिरासत में ले लिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो दोनों ने सूत गिरणी चौक से मोबाइल छीनने का जुर्म स्वीकार कर लिया।

कई मामलों के हुए खुलासे

जांच में पता चला कि आरोपी विशाल की मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है व मेहनत की गाढ़ी कमाई से डेढ़ महीने पहले ही उसने बेटे विशाल के लिए नई बाइक खरीदी थी व किश्त भी वही भर रही थी।

पैसे की लालच व मौज ने मित्र आबिद के साथ मोबाइल छीनना शुरू किया व हवालात में पहुंच गए, कि तफ्तीश के दौरान जवाहर नगर पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल छीनने वाले आरोपी बीड़ बाईपास क्षेत्र में आने वाले हैं।

पुलिस अमलदार मारोति गोरे व विजय सुरे ने वहां निगरानी रखकर विशाल व आबिद को हिरासत में ले लिया। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो दोनों ने सूत गिरणी चौक से मोबाइल छीनने का जुर्म स्वीकार कर लिया।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो