प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में महिला से अश्लील हरकत, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Chhatrapati Sambhajinagar में स्वास्थ्य विभाग की महिला से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी अजीज खान को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 36 वर्षीय महिला से अश्लील बर्ताव कर फरार हुए परप्रांतीय युवक को छावनी पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मंगलवार शाम करीब 6.45 बजे नंदनवन कॉलोनी स्थित विवेकानंद स्कूल के सामने घटी।

पुलिस के अनुसार, खड़केश्वर क्षेत्र स्थित एक अर्ध सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला रोज की तरह मंगलवार को काम समाप्त कर घर लौट रही थीं। भावसिंहपुरा स्थित नंदनवन कॉलोनी में ऑटो से उतरने के बाद जब वह विवेकानंद स्कूल के सामने पहुंचीं, तभी बाइक (एमएच-20-जीएल-1518) पर आए एक युवक ने उनकी खूबसूरती पर टिप्पणी करते हुए अश्लील बातें कीं। इतना ही नहीं, उसने महिला को गलत तरीके से छूकर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरेापी गिरफ्तार

घटना से घबराई महिला ने तुरंत घर जाकर पति को पूरी जानकारी दी और दोनों ने छावनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही सहायक निरीक्षक विवेक जाधव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक संजय रोकड़े व उनके पथक ने कार्रवाई शुरू की। महिला की मदद से आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपी की बाइक का नंबर स्पष्ट दिखाई दिया।

बाइक की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान अजीज रफीक खान (मूल निवासी – पिपरा जबती, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश; वर्तमान निवासी – गुलशन कॉलोनी, नायगांव) के रूप में की और उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

यह त्वरित कार्रवाई सहायक निरीक्षक विवेक जाधव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक संजय रोकड़े, काकासाहब नागवे, हवलदार साईंनाथ आगविले, अमलदार सूर्यवंशी और दांडगे के पथक ने की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी