संभाजीनगर महावितरण, श्रमिक दिवस, कर्मचारी सम्मान,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: महावितरण का विशेष कार्यक्रम, महाराष्ट्र दिवस पर 41 कर्मियों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार

Maharashtra Day Celebration Employee Awards: संभाजीनगर में महाराष्ट्र दिवस व श्रमिक दिवस पर महावितरण ने 41 कर्मचारियों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार से किया सम्मानित।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Technical Staff Recognition: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के छत्रपति संभाजीनगर प्रादेशिक एवं परिमंडल कार्यालय में शुक्रवार (1 मई) को महाराष्ट्र दिवस और श्रमिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सह-प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

श्रमिक दिवस के अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकनीकी कर्मचारियों और मशीन ऑपरेटर वर्ग के कुल 41 कर्मियों को 'उत्कृष्ट तकनीकी कर्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह चिकलठाणा एमआईडीसी स्थित एक सभागार में आयोजित हुआ।

सम्मानित कर्मचारियों में शहर, ग्रामीण तथा जालना मंडल के कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया। कर्मचारियों ने अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान परिवारजनों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

स्वास्थ्य पर की जागरूकता

साथ ही सभी सम्मानित कर्मियों को सेवानिवृति तक पहनने के लिए उत्कृष्ट कमी 2026' नेम प्लेट भी प्रदान किया गया, समारोह में स्वास्थय संबंधी जागरूकता रात्र भी आयोजित किया गया विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय रोग की रोकथाम और सीरीआर तकनीक पर प्रायोगिक मार्गदर्शन दिया, अपने संबोधन में आदित्य जीवने ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।

जोखिम भरे कार्य के बावजूद उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने सुरक्षा उपायों और प्राथमिक उपचार की जानकारी सभी कर्मचारियों तक पहुंचाने की अपील की। मुख्य अभियंता पवन कुमार कछोट ने कहा कि कंपनी की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका अहम है। साथ ही उन्होंने बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर दिया।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी