छत्रपति संभाजीनगर में गोल्ड सेविंग स्कीम के नाम पर ठगी (सोर्स: AI)
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR

Jewellery Investment Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में निवेश और सोना बचत योजना के नाम पर 23 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने कर्मचारी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar Jewellery Investment Fraud: शहर के आकाशवाणी चौक स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम के नाम पर सोने की बचत योजना और निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर एक ग्राहक से 23 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में जिन्सी पुलिस थाने में शोरूम के कर्मचारी संतोष पुंडलिक बुंधे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि शिकायतकर्ता ने शोरूम के मालिक और प्रबंधक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

कैसे कराया निवेश?

शिकायतकर्ता वसंत भानुदासराव केंद्रे (47) ने बताया कि वर्ष 2021 में आकाशवाणी चौक स्थित ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी ने उन्हें अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर पहले मासिक सोना बचत योजना से जोड़ा। इसके बाद बेहतर रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग समय पर उनसे लाखों रुपये का निवेश कराया गया।

निवेश के बदले उन्हें ज्वेलरी प्रतिष्ठान और उससे संबंधित एक अन्य फर्म के नाम की रसीदें दी गईं। साथ ही भरोसा बढ़ाने के लिए मालिक के हस्ताक्षर वाले कोरे चेक भी सौंपे गए, जिससे उन्हें निवेश पूरी तरह सुरक्षित होने का विश्वास दिलाया गया।

इनपर मामला हुआ दर्ज

शिकायत के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से कुल 23 लाख रुपये निवेश के नाम पर लेने के बाद मई 2025 से अचानक संपर्क बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने कई बार कर्मचारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ज्वेलरी शोरूम के प्रबंधक से भी जानकारी मांगी, लेकिन वहां से भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

खुद को ठगा महसूस करने पर शिकायतकर्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में आवेदन देकर कर्मचारी, शोरूम मालिक और प्रबंधक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। न्यायालय के निर्देशों के बाद जिन्सी पुलिस ने फिलहाल कर्मचारी संतोष पुंडलिक बुंधे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिकायतकर्ता ने मालिक और प्रबंधक की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO