प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

डबल वेरिफिकेशन अनिवार्य: अवैध जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर सख्ती, संभाजीनगर में नए दिशा-निर्देश

Sambhajinagar Birth Death Registration: संभाजीनगर में अवैध जन्म-मृत्यु पंजीकरण रोकने के लिए जिला परिषद ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। CRS पोर्टल पर पुराने रिकॉर्ड दर्ज करते समय डबल वेरिफिकेशन अनिवार्य

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar CRS Portal Illegal Entry: छत्रपति संभाजीनगर अवैध जन्म-मृत्यु पंजीकरण मामले में जिला परिषद ने सख्त कदम उठाए हैं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने परिपत्रक जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार के अंतर्गत संचालित सीआरएस पोर्टल के 'पुराना जन्म मृत्यु' टैब के माध्यम से वर्ष 2016 से पूर्व की पुरानी प्रविष्टियों का डिजिटाइजेशन किया जाता है।

सोयगांव तहसील की मोहलाई ग्राम पंचायत अंतर्गत मौजे पिंपरी अंतूर में सामने आए प्रकरण के बाद किसी भी प्रकार की अवैध या गलत प्रविष्टि न हो, इसके लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी पंजीकरण अधिकारियों को दिए गए प्रमुख निर्देशों में सत्यता की कठोर जांच, डेटा एंट्री में पूर्ण शुद्धता, आवश्यक सहायक दस्तावेज अनिवार्य, यूजर आईडी व पासवर्ड की गोपनीयता व गुणवत्ता नियंत्रण एवं डबल वेरिफिकेशन प्रणाली लागू करना शामिल है।

प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इनके कड़ाई से पालन से पुराने रिकॉर्ड का सटीक डिजिटाइजेशन सुनिश्चित होगा, सूचना प्रणाली अधिक मजबूत व विश्वसनीय तथा अवैध पंजीकरण पर प्रभावी रोक लगेगी।

अधिकृत रजिस्ट्रार के पास ही करें आवेदन

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे केवल अधिकृत रजिस्ट्रार के पास ही आवेदन करें, अधिकृत अभिलेख की प्रति प्रस्तुत करें व बिना दस्तावेज प्रमाणपत्र दिलाने का दावा करने वालों से सावधान रहें।

किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय या नजदीकी पुलिस थाने में दें। डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद उसकी सत्यता पोर्टल पर स्वयं जांचें।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM