प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में हिट एंड रन का चौंकाने वाला मामला, पहचान न होने से पुलिस ने कर दिया अंतिम संस्कार

Sambhajinagar Road Accident: छत्रपति संभाजीनगर में सड़क हादसे में घायल पेंटर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पहचान न होने से पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि परिजन तीन सप्ताह तक उसकी तलाश करते रहे।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Hit-And-Run Case: छत्रपति संभाजीनगर काम पर जाने घर से निकले एक पेंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचारार्थ घाटी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव की शिनाख्त नहीं होने से तीन सप्ताह तक परिजन उसकी तलाश करते रहे व पुलिस ने अज्ञात समझकर उस पर अंतिम संस्कार करने की अजीब घटना प्रकाश में आई है। हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मृतक सखाराम चांदणे की पत्नी उषा चांदणे (35, इंदिरा नगर, गारखेड़ा निवासी) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि 29 नवंबर की सुबह 7.30 बजे हमेशा की तरह ड्यूटी पर गए थे, पर नहीं लौटे। पत्नी उषा व परिजनों ने शहर व रिश्तेदारों में खोजबीन की।

ठोकर से मौत का खुलासा

जांच में पता चला कि 29 नवंबर की सुबह सेवन हिल क्षेत्र से गजानन महाराज मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के आगे सखाराम अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 108 एंबुलेंस से घाटी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 2 दिसंबर को उनकी जीवनज्योति बुझ गई थी।

शव की शिनाख्त न होने से 22 दिसंबर को शव परीक्षण रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत का खुलासा हुआ। पुलिस ने समाज सेविका आशा म्हस्के की मदद से बेगमपुरा श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किए। उषा के जवाहर नगर पुलिस थाने जाने पर पुंडलिक नगर थाने में एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी गई।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां