- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Good Governance Week Bhaskar Munde
सुशासन सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों को मार्गदर्शन, तकनीक का उपयोग मानव हित में जरूरी: मुंडे
Good Governance Week: सुशासन सप्ताह में सेवानिवृत्त आयुक्त भास्कर मुंडे ने कहा कि त्वरित समस्या समाधान, अधिकारों का विकेंद्रीकरण, पारदर्शिता और तकनीक का मानव हित में उपयोग ही सुशासन की पहचान है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Administrative Reforms Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर सेवानिवृत्त विभागीय आयुक्त भास्कर मुंडे ने सरल व प्रभावी तरीके से सुशासन की अवधारणा समझाते हुए कहा कि कम समय में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना व प्रशासनिक अधिकारों का विकेंद्रीकरण जरूरी है।
उनका मत था कि विभिन्न स्तरों पर भेजी जाने वाली जानकारी सटीक व पूर्ण होनी चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। पारदर्शिता, स्पष्ट सोच व जनहित को केंद्र में रखकर लिए गए निर्णय ही सुशासन की पहचान है।
तकनीक का उपयोग मानव हित के लिए करने व प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनने का सुझाव भी उन्होंने दिया। सुशासन सप्ताह के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय के जिला नियोजन समिति सभागार में बोल रहे थे। पर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह संग विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश
Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार
रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला
सुशासित बनाने के लिए करें पहलः डीएम
जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन ने इसे अधिक लोकाभिमुख व सुशासित बनाने के लिए कई पहलें की हैं। ‘जिलाधिकारी तहसील के द्वार’, ‘एक हाथ मदद का’, दशसूत्री कार्यक्रम, ‘आवेदन दें, ऋण लें’, ‘जलसमृद्ध गांव’ जैसे पहलों की जानकारी पेश की।
समापन पर सीईओ अंकित ने आभार मान कहा कि कानून सकारात्मक व संवेदनशील क्रियान्वयन से ही सुशासन संभव है। प्रशासन एक टीम के के रूप में कार्य करें। उपजिलाधिकारी संगीता राठौड़ ने सुशासन सप्ताह मनाने के उद्देश्य व महत्व की जानकारी दी।
जिला प्रशासन की ओर से किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी शरद दिवेकर ने दस्तावेज प्रमाणीकरण पर, माली ने जिलाधिकारी कार्यालय व जिप शिक्षा विभाग के समन्वय से संचालित दशसूत्री कार्यक्रम की जानकारी दी।
आधुनिक तकनीक का करें उपयोग
संभागीय आयुक्त जितेंद्र पापलकर ने कहा कि जब तक सभी योजनाओं का लाभ समाज तक नहीं पहुंचता, तब तक सुशासन की संकल्पना साकार नहीं हो सकती। संवेदनशील संवाद, तकनीक का प्रभावी उपयोग व प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाने का सुझाव उन्होंने मातहत अधिकारियों व कर्मियों को दिया।
यह भी पढ़ें:-राष्ट्रीय किसान दिवस: चरण सिंह को देशभर में श्रद्धांजलि, परभणी में 324 किसानों व वैज्ञानिकों की भागी
विकसित भारत के लक्ष्य के तहत सुशासन सप्ताह में डिजिटल चैटबॉट, क्यूआर कोड, ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। नागरिकों सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
Chhatrapati sambhajinagar good governance week bhaskar munde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब इंसानों से ज्यादा AI करेगा नौकरी, StackBlitz का बड़ा फैसला, बदल सकती है पूरी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री
Feb 14, 2026 | 03:28 AMAaj Ka Rashifal 14 Feb: वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल! वृश्चिक को मिलेगा प्यार या मेष का बढ़ेगा खर्च?
Feb 14, 2026 | 12:05 AMकल साल का पहला शनि प्रदोष व्रत पर करें ये उपााय मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
Feb 13, 2026 | 11:24 PMतेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 10:00 PMMumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Feb 13, 2026 | 09:57 PMपरमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
Feb 13, 2026 | 09:57 PMशोएब खान ने धोनी की रणनीति अपनाकर कनाडा पर बरपाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई यूएई को पहली जीत
Feb 13, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM













