मराठवाड़ा में बारिश से तबाही (सोर्स; AI) 
औरंगाबाद

मराठवाड़ा में बारिश से तबाही; 8 लोगों की मौत की पुष्टि, 110 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की तैयारी

Heavy Rain Loss Damage Report: छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से 3 लोगों और 9 मवेशियों की मौत हुई। 110 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए। प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की।

आलोक उमाकृष्ण

 Sambhajinagar Heavy Rain Loss Damage Report: जिले में एक जून से अब तक हुई बारिश ने जनजीवन पर असर डाला है. इस अवधि में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ मवेशियों की भी जान चली गई। इसके अलावा 110 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उधर, मराठवाड़ा क्षेत्र में एक जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल आठ लोगों की मौत और 181 पशुओं के मरने की पुष्टि हुई है.।

प्रशासन ने मुआवजे की घोषणा की

प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक 124.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 139.9 मिलीमीटर से कम है। हालांकि, बीच-बीच में हुई तेज बारिश ने कई इलाकों में गंभीर नुकसान पहुंचाया है। बिजली गिरने और पानी में बह जाने जैसी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

इसके अलावा, बारिश के कारण छह बड़े दुधारू पशु, एक छोटा दुधारू पशु और दो बड़े कार्यशील पशुओं की भी मौत दर्ज की गई है। प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता और पशुधन की क्षति पर चार हजार से 37,500 रुपये तक मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पंचनामा के बाद मिलेगा मुआवजा

बारिश के कारण जिले में 110 कच्चे मकानों और एक पशुशाला को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हुई तेज बारिश और जलभराव की स्थिति ने ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर बना दी है। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सर्वेक्षण और पंचनामा का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

सभी क्षतिग्रस्त मकानों और पशुशालाओं का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद शासन को सहायता प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि किसी भी पात्र लाभार्थी को राहत से वंचित नहीं रखा जाएगा और जल्द ही सहायता प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना