Maharashtra Religious Gathering( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

विश्वशांति बुद्ध विहार बनेगा वैश्विक संवाद का केंद्र, 70 साल बाद शहर में अंतरराष्ट्रीय धम्म सम्मेलन

Global Buddhist Conference: विश्वशांति बुद्ध विहार में 26 फरवरी से 2 मार्च तक 30 देशों के भिक्खुओं की सहभागिता से वैश्विक बौद्ध धम्म परिषद आयोजित होगी, 5 हजार स्वयंसेवक व्यवस्थाओं में जुटेंगे।

अंकिता पटेल

Maharashtra Religious Gathering: छत्रपति संभाजीनगर धम्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जटवाड़ा रोड पर भीम टेकड़ी स्थित विश्वशांति बुद्ध विहार क्षेत्र में 26 से 28 फरवरी व 1 व 2 मार्च के बीच वैश्विक बौद्ध धम्म परिषद का आयोजन किया गया है जिसमें 30 देशों के भिक्खु उपासक उपासिकाओं को धम्मदेशना देंगे।

परिषद में साहित्यकार, लेखक व विचारक भी शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले, पालक मंत्री संजय शिरसाठ, विधायक नितिन राऊत संग जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मुख्य संयोजिका प्रा. भिक्खुनी धम्मदर्शना महाथेरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 26 फरवरी की सुबह वैश्विक धम्मगुरु भदंत डॉ. आशिन उत्तमत्तारा करेंगे।

संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की मौजूदगी में 1954 में रंगून में पहली वैश्विक धम्म परिषद हुई थी। सात दशकों बाद शहर में आयोजित परिषद को लेकर बौद्ध समाज में उत्साह है। विदेश के भिक्खुओं के निवास का प्रबंध शहर के होटलों व विश्रामगृहों में किया गया है। 50 एकड़ जगह पर लगाए मंडप में 5,000 स्वयंसेवक विविध व्यवस्थाओं में जुटेंगे।

पूरे वर्ष राज्य के 36 जिलों में जनजागृति

उद्घाटन के दिन सुबह तथागत गौतम बुद्ध की पूजा के बाद धम्मध्वज लहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

संवाददाता सम्मेलन में अनिलकुमार बस्ते डॉ. अरविंद गायकवाड़, संजय डोंगरे, सीपी पाटील, सुनील दांडगे, निवृत्ति शिंदे सीपी पाटील, सविता अभ्यंकर, ज्योति दांडगे, अनिकेत मोहोल, जोगेंद्र तायडे, दीपक खंडारे आदि उपस्थित थे।

प्रा. भिक्खुनी धम्मदर्शना महाथेरी ने कहा कि पूरे वर्ष राज्य के 36 जिलों में जनजागृति की गई है।

पांच दिन तक भीमरजनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें राज्य के नामी गायक शामिल होंगे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां