संभाजीनगर अतिक्रमण हटाओ अभियान (सोर्स : AI Genrated) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar में बड़ी कार्रवाई, अवैध चौपाटी और दुकानों पर मनपा का सख्त एक्शन

Chhatrapati Sambhajinagar के व्यस्त शहानुरमिया दरगाह चौक को 15 साल बाद अतिक्रमण से मुक्त किया गया। मनपा की कार्रवाई में अवैध दुकानें हटाईं गईं, जिससे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

केतकी मोडक

Chhatrapati Sambhajinagar Encroachment News: शहर के सबसे व्यस्त शहानुरमिया दरगाह चौक को आखिरकार अतिक्रमण से मुक्त करने में गुरुवार को मनपा प्रशासन कामयाब हुआ।

करीब 15 वर्षों से फैली अवैध चौपाटी, सड़क किनारे की दुकानें और कब्जों पर गुरुवार को मनपा ने कड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर चलाया। पूरी कार्रवाई के बाद चौक खुला और सुगम दिखाई दिया, जिससे यातायात को बड़ी राहत मिली। यह चौक लंबे समय से अवैध चौपाटी और अस्थायी दुकानों के कारण जाम की समस्या से जूझ रहा था।

टीन शेड के नीचे चल रहे फूड स्टॉल, फल विक्रेता और छोटे दुकानदारों ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी थी। इसके चलते रोजाना वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मनपा प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया, लेकिन अधिकांश ने अनदेखी की।

आनंद गाडे चौक तक की गई बड़ी तोड़ कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद कार्रवाई बिना किसी रुकावट के पूरी हुई। अतिक्रमण हटते ही चौक के दोनों ओर सड़क पूरी तरह खुल गई।

अब यहां ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है और जाम की समस्या में बड़ी कमी आने की उम्मीद है। मनपा ने केवल चौक ही नहीं, बल्कि शहानुरमिया दरगाह से आनंद गाडे चौक तक फैले छोटे-बड़े अतिक्रमण भी हटाए। इससे पूरा मार्ग यातायात के लिए खुला हो गया है।

पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में योजनाबद्ध तरीके से की गई। हर चरण पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। मनपा के अतिक्रमण विभाग प्रमुख संतोष वाहुले ने चेताते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

100 कर्मियों की टीम ने पुलिस बंदोबस्त में की कार्रवाई

  • इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अतिक्रमण हटाओ दल मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर तथा अतिक्रमण हटाओ विभाग प्रमुख संतोष वाहुले के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा।
  • पांच जेसीबी, एक पोकलेन, पांच टिप्पर और लगभग 100 कर्मचारियों की टीम ने पुलिस बंदोबस्त में कार्रवाई की। पहले सड़क किनारे की दुकानें हटाई गईं, फिर पूरी चौपाटी संरचना को गिरा दिया गया। पूरी कार्रवाई अतिक्रमण नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई। दल प्रमुख सविता सोनवणे, संबंधित जोन अधिकारी, भवन निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर सुनियोजित ढंग से अभियान पूरा किया।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की