-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Anti Encroachment Drive Zero Tolerance Footpath
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा अतिक्रमण अभियान, सेवेन हिल से दर्गाह चौक तक 144 अतिक्रमण ध्वस्त
- Written By: गोरक्ष पोफली
Sambhajinagar Municipal Corporation: सेवेन हिल्स से शाहनूर मियां दरगाह तक 144 अतिक्रमण हटाए गए। मनपा की सख्त कार्रवाई से 5 किमी मुख्य मार्ग साफ, दोबारा कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा केस।

कार्रवाई के दौरान मनपा कर्मचारी व पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Anti-encroachment drive: शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम, फुटपाथ पर कब्जे और नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद मनपा ने बुधवार को मेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सेवेन हिल्स से शहानूर मियां दर्गाह चौक तक पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर दिया. सुबह से शाम तक चली इस कार्रवाई में 144 अतिक्रमण हटाए गए और करीब 5 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग पूरी तरह साफ किया गया. भीषण गर्मी और 42 डिग्री से अधिक तापमान के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन डटे रहे।
टपरी, शेड और पक्के निर्माण पर चला बुलडोजर
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बनी टपरियां, लोहे के शेड, फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण, बड़े दुकानदारों द्वारा बढ़ाई गई जगह और अवैध विज्ञापन पोल हटाए गए. गजानन महाराज मंदिर क्षेत्र में माठ विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए सैकड़ों माठ तोड़े गए। फल और सब्जी विक्रेताओं की हाथगाड़ियां भी जब्त की गईं।
गोपनीय योजना और कड़े पुलिस बंदोबस्त में कार्रवाई
मनपा आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन में मनपा के अतिक्रमण हटाव प्रमुख संतोष वाहुले के नेतृत्व में सुबह करीब 10 बजे अभियान शुरू किया गया। इस कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था. पुलिस प्रशासन की मजबूत मौजूदगी के बीच किसी भी विरोध को सख्ती से नियंत्रित किया गया।विरोध के बावजूद नहीं रुकी कार्रवाई।
सम्बंधित ख़बरें
अब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का रवि राणा ने किया निरीक्षण
कुछ स्थानों पर लोगों ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए विरोध किया, कुछ वकीलों ने भी आपत्ति जताई. इसके बावजूद मनपा और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई जारी रखी और किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती। वकीलों ने मनपा के अधिकारियों को अन्य स्थान के स्टे के दस्तावेज दिखाकर गुमराह करने का प्रयास किया । लेकिन, संतोष वाहुले डटे रहे और उन्होंने बिना किसी के दबाव में आते हुए कार्रवाई को पूरी तरह से अंजाम दिया और अतिक्रमण नेस्तनाबूत किए।
आयुक्त बदले, लेकिन कार्रवाई का सिलसिला जारी
कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद मनपा आयुक्त अमोल येडगे शाहनूर मियां दरगाह क्षेत्र स्थित डी मार्ट मॉल के पास पहुंचे, जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कार्य की समीक्षा की। इस दौरान कुछ नागरिकों ने अपनी बात आयुक्त के सामने रखी। आयुक्त ने नागरिकों से स्पष्ट रूप से पूछा कि क्या संबंधित निर्माण के लिए नगर रचना विभाग से विधिवत अनुमति ली गई है। उन्होंने कहा कि यदि वैध अनुमति दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं तो कार्रवाई रोकी जा सकती है, अन्यथा अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व मनपा आयुक्त जी । श्रीकांत द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकेगा। आयुक्त ने संकेत दिए कि प्रशासन इस अभियान को लगातार जारी रखेगा और शहर में कहीं भी अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और भारी मशीनरी तैनात
इस अभियान में अतिक्रमण विभाग, नगररचना विभाग, नागरी मित्र पथक और पुलिस बल सहित लगभग 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। कार्रवाई के लिए 5 जेसीबी, 5 ट्रक और अन्य संसाधनों का उपयोग किया गया। मनपा के अतिक्रमण हटाव प्रमुख संतोष वाहुले ने नवभारत को बताया कि पांच टीमों का गठन कर अलग-अलग हिस्सों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिससे पूरे मार्ग को एक ही दिन में अतिक्रमण मुक्त किया जा सका।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर स्टेटस लगाकर दो दोस्तों ने खत्म कर ली जीवनलीला, संभाजीनगर के पैठण में दिल दहला देने वाला मामला
फुटपाथ अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति
छत्रपति संभजीनगर मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सीधे केस दर्ज किए जाएंगे। पाद चारियों के लिए सुरक्षित और खुला मार्ग उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वाहुले ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Sambhajinagar anti encroachment drive zero tolerance footpath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
Aug 04, 2026 | 05:25 PMडॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
Aug 04, 2026 | 05:24 PMआगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Aug 04, 2026 | 05:22 PMASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
Aug 04, 2026 | 05:21 PMIndia Post Recruitment 2026: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर्मचारी करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 05:17 PMअब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
Aug 04, 2026 | 05:13 PMदेवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
Aug 04, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













