प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

1 फरवरी को संभाजीनगर में बीबीआईएन ब्राह्मण अधिवेशन, एमआईटी कॉलेज में होगा आयोजन; दो सत्रों में मंथन

MIT College Event: छत्रपति संभाजीनगर में 1 फरवरी को एमआईटी कॉलेज में ब्राह्मण अधिवेशन होगा, जिसमें सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक विकास पर मंथन किया जाएगा।

अंकिता पटेल

BBIIN Expo Nagari Samman: छत्रपति संभाजीनगर ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक व संगठनात्मक प्रगति पर मंथन करने के लिए ब्राह्मण अधिवेशन 1 फरवरी को बीड़ बाईपास स्थित एमआईटी कॉलेज में होगा। बीबीआईएन ब्राह्मण उद्यमी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। स्वागताध्यक्ष सचिन वाड़े ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुरुआत सुबह 9 बजे ध्वज पूजन व दीप प्रज्वलन से होगी।

पहले सत्र में विवेक देशपांडे उद्घाटन पर भाषण करेंगे, अध्यक्षता बाजीराव धर्माधिकारी करेंगे। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर को पहला नागरी सम्मान दिया जाएगा, जो 'महिला आयोग के कानून व संरक्षण' विषय पर मार्गदर्शन करेंगी।

परशुराम आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष आशीष दामले, आचार्य महामंडलेश्वर, विजय शास्त्री महाराज अहमदाबाद, ज्योतिषाचार्य अतुल शास्त्री भगरे, उद्यमी शिरीष बोरालकर, परभणी अधिवेशन के अध्यक्ष बंडू सराफ, नेते निखिल लातूरकर (नांदेड़) मार्गदर्शन करेंगे।

दूसरे सत्र में समुदाय के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष व नगरसेवकों का सम्मान किया जाएगा। रमेश देहेड़कर की अध्यक्षता में संगठन मजबूती, अमृत योजना, बुजुगों की समस्याएं आदि के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा। एड. भानुदास शौचे, विजय जोशी, अनिकेत सराफ, पप्पू कुलकर्णी, डॉ. विजय महाजन, श्रुति कुलकर्णी, राजू काजे, श्रीराम कुलकर्णी विचार रखेंगे।

सुधीर दास जी करेंगे मार्गदर्शन

समापन सत्र में महंत नाशिक स्थितकालाराम मंदिर के सुधीर दास मार्गदर्शन करेंगे, दोपहर 4 से 6 बजे समुदाय के कार्यकर्ता, संस्था व उद्यमियों का सम्मान कर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। शाम 7 बजे तक चलने वाले अधिवेशन में निःशुल्क युवक-युवतियों, उद्यमियों, स्नातक मतदाता व रोजगार इच्छुकों का पंजीयन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच आदि की जाएगी।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी