Sambhajinagar Police (सोर्सः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में बकरी ईद को लेकर हाई अलर्ट, 6 चेक पोस्ट और भारी पुलिस बंदोबस्त

Chhatrapati Sambhajinagar Bakrid: छत्रपति संभाजीनगर में आगामी बकरी ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रवीण पवार ने शांतता समिती के सदस्यों के साथ बैठक की।

आंचल लोखंडे

Sambhajinagar Police News: छत्रपति संभाजीनगर में बकरी ईद को लेकर हाई अलर्ट, 6 चेक पोस्ट और भारी पुलिस बंदोबस्त आगामी बकरी ईद पर्व के मद्देनजर सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, छत्रपति संभाजीनगर के सभागार में शहर के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों, ईदगाहों के मौलानाओं, शांतता समिती के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त डॉ. प्रवीण पवार ने की।

बैठक में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रवीण पवार ने कहा कि 28 मई 2026 को मनाए जाने वाले पवित्र बकरी ईद पर्व के दौरान महाराष्ट्र प्राणी संवर्धन (सुधारित) 1995 कानून का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी परिस्थिति में न की जाए। यदि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किए जाने की जानकारी सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकृत कत्तलखानों में ही करें कुर्बानी

उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, मौलानाओं तथा पदाधिकारियों से अपील की कि बकरी ईद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा महानगरपालिका द्वारा निर्धारित अधिकृत कत्तलखानों में ही कुर्बानी की जाए। खुले स्थानों पर मांस ले जाने अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने से बचने के निर्देश भी दिए गए।

डॉ. पवार ने कहा कि शहर की सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। उन्होंने नागरिकों से टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना देने की अपील भी की।

बैठक में प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि शहर में 6 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, यातायात विभाग और पशु संवर्धन विभाग के अधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके अलावा शहर में 3 विशेष पथकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें एक क्राइम ब्रांच तथा दो परिमंडल स्तर की टीमें शामिल हैं।

1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4 पुलिस उपायुक्त, 7 सहायक पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस निरीक्षक, 58 सहायक पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपनिरीक्षक, 986 पुलिस कर्मचारी, 49 महिला पुलिस कर्मचारी तथा 7 कैमरा मैन तैनात किए जाएंगे। साथ ही 1 एसआरपीएफ कंपनी, 400 पुरुष होमगार्ड और 100 महिला होमगार्ड का अतिरिक्त बंदोबस्त भी उपलब्ध कराया गया है।

बैठक में मौलाना अब्दुल रशीद मदनी, मौलाना इकबाल अंसारी, छावनी ईदगाह कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल अजहर सय्यद, विभिन्न ईदगाह समितियों के पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक जावेद कुरेशी, ईसा कुरेशी, मनपा में विरोधी पक्ष नेता समीर साजिद बिल्डर, डॉ. मुर्तुजा, गजानन बारवाल, रशीद खान मामू, एजाज जैदी सहित 200 से 250 प्रतिष्ठित नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

(नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट)

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज