प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

जुलूस-ए-मुहम्मदी से पुलिस कमिश्नर का संदेश, नशे का कारोबार खत्म तभी होगा जब नागरिक साथ देंगे

छत्रपति संभाजी नगर के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने जश्न मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी स अ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नशे के फैलते कारोबार को लेकर चिंता जतायी है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: नशे का कारोबार करने वालों को तड़ीपार, मकोका और एमपीडी लगाकर उनके जुलूस निकाले जा रहे है। लेकिन इन सब को बंद तभी किया जा सकता है जब नागरिकों का सहयोग मिलेगा।

यह अपील शहर के पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने सोमवार को 1500 वे जश्न मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस ए मुहम्मदी स अ के उदघाटन अवसर पर किया। गणेश फेस्टिवल के मद्देनजर सोमवार को इंद मिलाद के दो दिन बाद सोमवार को जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। शाहगंज स्थित निजामुद्दीन चौक में जुलूस के आरंभ में जुलूस ए मुहम्मदी इंतेजामिया कमेटी के संयोजक डॉ। शेख मुर्तजा ने जुलूस को सफल बनाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर कमेटी के जिम्मेदार असदउल्ला खान तर्रार, एड जियाउद्दीन बियाबानी, डॉ अशफाक इकबाल, काजी शकील, एजाज जैदी, मुकर्रम बागवाला, एड महबूब निजामी, काजी शारेक, शिया समाज के आमील मिर्जा मुकर्रम अली, रशीद खान मामू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख युसूफ, एमआईएम के नेता नासेर सिद्दीकी, डीसीपी पंकज अतुलकर, एसीपी संपत शिंदे, सिटी चौक पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक निर्मला परदेशी, नवीन ओबेराय मंच पर उपस्थित थे।

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने कहा कि शहर के बाद अब ग्रामीण परिसर में भी नशे का कारोबार फैल रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी के बर्बाद होने की आशंका है, और उन्हें बचाने और नशे का कारोबार को बंद करने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि 16, 18 साल से बच्चों को नशे की आदत डाली जा रही है। नशे की आदत के बाद बच्चे घर में चोरी कर रहे है। इसलिए सभी को नशे का कारोबार बंद करने के लिए साथ खड़े होना जरूरी है। पुलिस आयुक्त ने नागरिकों को अपना पर्सनल नंबर 9226514001 देते हुए कहा कि जानकारी देने वाला का नाम व मोबाईल नंबर गुप्त रखा जाएगा। बिना भय के नशे का कारोबार करने वालों का नाम बताइए, इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जगह-जगह अन्नदान व शरबत का किया गया निःशुल्क वितरण

संयोजक डॉ शेख मुर्तजा ने चपा चौक, शहाबाजार निशान, मोमिनपुरा, बुद्धीलेन, जूना बाजार, सिटी चौक, गांधी पुतला आदि परिसर में ध्वजारोहण किया। इस बीच जगह जगह सभी जाती धर्म के नागरिकों ने कमेटी के पदाधिकारियों का फुलों से स्वागत किया। निजामुद्दीन चौक में ध्वजारोहण के बाद जुलूस का समापन हुआ। जुलूस जहां से भी गुजरा वहां पर अन्नदान, मिता भोजन और शरबत की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त लगाया गया था। डीजे यर पाबंदी होने के कारण जुलूस में शामिल लोगों ने भी इसका पालन किया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन