-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Shan Fruit Agency Owner Duped Of Rs 1327000 In Chhatrapati Sambhaji Nagar
465 पेटियां सेब भेजे, पैसे मिले सिर्फ आधे, हिमाचल के व्यापारियों के साथ 13 लाख की ठगी
- Written By: अपूर्वा नायक
हिमाचल प्रदेश के कुछ सेब व्यापारियों के साथ महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया गया कि इन व्यापारियों से सेब की 465 पेटियां मंगायी थी और 13 लाख का चुना लगाया।

हिमाचली एप्पल (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: किसानों से सेब की खरीदी करने के बाद आढ़त के जरिए उसकी बिक्री करने वाले हिमाचल प्रदेश के 2 व्यापारियों को शान फ्रूट एजेंसी के मालिक ने 13 लाख, 27,000 रुपए का चूना लगाने की घटना प्रकाश में आई है।
एजेंसी ने तयशुदा दर के अनुसार माल की बिक्री नहीं की। यही नहीं, व्यापारियों की सहमति के बजाए माल बाजार में बेचकर यह धोखाधड़ी की। इस बारे में सिडको पुलिस थाने में शान फ्रूट एजेंसी का मालिक एसके शान (जाधववाड़ी मार्केट, जलगांव रोड, सिडको) के खिलाफ सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।
प्रकरण में बिपीन राजेश चौहान (30, बिज्मल, तहसील चौपाल, थाना नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश) ने फरियाद दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वे चार वर्षों से किसानों से सेफ खरीदारी कर शिमला, मुंबई, कोलकाता आदि राज्यों में आड़तियों को बेचते हैं। 2 अगस्त को उनका मित्र रमन शर्मा ने छत्रपति संभाजीनगर का आढ़ती एसके शान (शान फ्रूट एजेंसी) की जानकारी देकर सेब को अच्छा दाम मिलता है। तदुपरांत चौहान ने एसके शान से संपर्क साधा। सेब के फोटो देखकर बड़े आकार के सेब को 3,000 से 3, 200 रुपए, छोटे आकार के सेब को 1800 से 2200 रुपए दाम देने का आश्वासन भी आरोपी ने दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
रील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
दिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
11 लाख 64,000 रुपए का माल भेजा
भरोसा रखकर बिपिन चौहान ने किसानों से खरीदी 465 पेटियां छत्रपति संभाजीनगर में भेजों। उसमें 8 लाख, 40,000 रुपए मूल्य की बड़े सेब की 300 पेटियां, 3 लाख, 10,000 रुपए के मध्यम आकार की सेब की 155 पेटियां, 14, 000 रुपए मूल्य की छोटे सेब की 10 पेटियां ऐसे कुल 11 लाख, 64,000 रुपए की सेब की पेटियां ट्रक (एचपी-85-3049) 6 अगस्त को शान फ्रूट एजेंसी में पहुंचाई।
ये भी पढ़ें :- स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे ने भरी हुंकार, बोले – चिंता की कोई बात नहीं, जनता हमारे साथ
माल बेचने के बाद एजेंट ने दी धमकी
चौहान ने शिकायत में कहा कि माल जांच के लिए शाहीद नामक व्यक्ति को दिखाया गया, जो उसे पसंद आने से उचित दर देने का वादा किया गया। हालांकि, दूसरे दिन उसकी बिक्री करने की जानकारी देकर व बौहान की सहमति के बगैर माल बाजार में बेचकर आरोपी ने 2 लाख, 99,999 रुपए बौहान के खाते पर जमा किए शेष 8 लाख, 64,000 रुपए देने से इनकार किया गया। यही नहीं, उनसे कहा गया कि जितना माल बेचा गया है, उतने ही पैसे भेजने की जानकारी दी गई। धमकी देकर पैसे मांगने से रोका गया, शिकायत में चौहान ने कहा कि सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अन्य व्यापारी अनिल ठाकुर (रोपलू, जिला कुल्लू) का भी माल बेचकर आरोपी ने 4 लाख, 63,000 रुपए का चुना लगाया। इस तरह दोनों आरोपियों को कुल 13 लाख, 27,001 रु का चूना लगाया। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अनिल नाणेकर कर रहे हैं।
Shan fruit agency owner duped of rs 1327000 in chhatrapati sambhaji nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














