धोखाधड़ी (pic credit; social media) 
औरंगाबाद

फर्जी बैंकिंग अकादमी का पर्दाफाश, Sambhaji Nagar में बेरोजगार युवाओं को बनाया शिकार

आज के डिजिटल युग में ठगी के तरीकों में भी कई बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। Sambhaji Nagar में फर्जी बैंकिंग एकेडमी द्वारा नौकरी और गारंटेड सैलरी के झांसे में आकर 15 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: एक फर्जी बैंकिंग अकादमी द्वारा ऋण विभाग में 100 प्रतिशत नौकरी और 25 से 35 हजार रुपए की गारंटेड सैलरी का झांसा देते हुए 24 छात्रों से 15.70 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।

यह घटना 3 फरवरी से 23 सितंबर के बीच जवाहर नगर इलाके के चेतक घोड़ा चौक पास में हुई। फर्जी बैंकिंग अकादमी चलाने वाले सुदेश अंबीनाथ पाटील (चेतक घोड़ा, जवाहर नगर), मुंबई स्थित कोटक बैंक के प्रबंधक रूपेश पठारे व अहिल्यानगर निवासी वसंत बापट के खिलाफ जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में सौरव संजय नरवड़े (25, मुले कॉर्नर, जूनी मुकुंदवाडी) ने शिकायत के अनुसार, फरवरी 2025 में, नेशनल अकादमी ऑफ बैंकिंग के नाम से एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर आया था। इस विज्ञापन में यह गारंटी दी गई थी कि, यदि आप 90-दिवसीय ऑनलाइन कोर्स पूरा करते हैं, तो आपको बैंकिंग क्षेत्र में क्रेडिट विभाग में पक्की नौकरी मिल जाएगी। जब नरवड़े ने दिए पते पर पूछताछ करने गया, तो वहा पर सुदेश पाटील मिले। उसने खुद को अकादमी के मालिक के रूप में पहचान देकर बैंक में नौकरी का वादा किया। कोर्स की फीस 35 हजार बताई। पहले फोन-पे से 15 हजार रुपए लिए गए।

15.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी

कोर्स पूरा करने पर उसे कोटक महिंद्रा बैंक में सहायक क्रेडिट मैनेजर के रूप में चयन होने की बात कहकर शेष 55 हजार रुपये ऐंठे इस तरह, आरोपी ने नरवडे से कुल 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। 15 दिनों में बैंक द्वारा सत्यापन करने के 10 दिनों के बाद, जब बैंक से मेल प्राप्त होने के बाद में बैंक में नौकरी ज्वाइन करने के बारे में बताया गया।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह