छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

गणेश विसर्जन जुलूस से पहले छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों पर बवाल, कमिश्नर की सख्त चेतावनी

आज पूरे महाराष्ट्र में 10 दिनों से विराजमान गणपति बाप्पा की विदाई होने जा रही है। लेकिन गणेश विसर्जन से पहले छत्रपति संभाजी नगर में पुलिस प्रशासन और मनपा के बीच शहर के गड्ढों को लेकर जंग छिड़ गई।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर में दस दिन से विराजमान रहने के बाद श्री गणेश जी को, 6 सितंबर को विदाई दी जाएगी इस अवसर पर शनिवार को शहर में विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।

प्रशासन इसकी व्यापक तैयारियों में जुटा है। हालांकि, शुक्रवार, 5 सितंबर को जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते समय सामने आई लापरवाही के लिए पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने मनपा प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे को बुझाया न देखकर, साथ में टेलीफोन व बिजली के तार भी अस्त-व्यस्त लटकते देखकर पुलिस कमिश्नर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शहर अभियंता फारूक खान को खरी-खोटी सुनाते हुए साफ शब्दों में कहा कि गड्ढों को भरने का कोई तरीका होता है क्या? इतने घटिया काम का बिल कैसे ले सकते हो? ये काम दस दिन में भी नहीं हुआ, ये गंभीर लापरवाही है। क्या गड्डों से श्री गणेश जी को निकालने की कोई योजना है? क्या हमें वरिष्ठों को रिपोर्ट भेजनी चाहिए? ऐसी खरीखोटी सुनाने पर मनपा के अधिकारी कोई जवाब न दे पाए।

इस निरीक्षण में शहर अभियंता फारूक खान, अतिक्रमण विभाग निगरानी अधिकारी संतोष काहुले, कार्यकारी अभियंता अनिल तनपुरे, बिजली विभाग कार्यकारी अभियंता मोहिनी वरभुवन-गायकवाड़, जोन अधिकारी सविता सोनवणे, रमेश मोरे, संजय सुरडकर, नईम अंसारी, संपत्ति विभाग सहायक आयुक्त संजय चामले, पुलिस निरीक्षक निर्मला परदेशी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जुलूस मार्ग पर लटकते टेलीफोन व बिजली के तारों को देखकर पुलिस आयुक्त भड़क गए। उन्होंने चेतावनी दी कि, अगर विसर्जन जुलूस मार्ग पर कोई दुर्घटना हुई तो पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू करें, मार्ग पर हैलोजन लैंप लगाए, जिला परिषद मैदान में हैलोजन व जनरेटर की व्यवस्था की जाए, जगह-जगह दमकल, बिजली विभाग के कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

जुलूस मार्ग पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

शनिवार की सुबह 11 बजे श्री सस्थान गणपति से विसर्जन जुलूस शुरू होगा। यह जुलूस शहगज, सिटी चौक, मछलोखड़क, गुलमंडी, संभाजीघेत, महात्मा फुले चौक होते हुए जिला परिषद मैदान स्थित विसर्जन कुए तक पहुंचेगा, इसके लिए लगभग 3 हजार पुलिस बल तैनात रहेंगे। पूरे जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरी से निगरानी रखी जाएगी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस