छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: कॉल सेंटर रैकेट का मास्टरमाइंड बलबीर पाजी फरार, पुलिस की दबिश जारी

Sambhajinagar News: कॉल सेंटर धोखाधड़ी केस में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस अहमदाबाद पहुंची। सरगना बलबीर वर्मा और उसके भतीजे राजवीर की तलाश तेज, फॉरेन्सिक जांच में कई अहम सबूत मिले।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: राज्य में चर्चित कॉल सेंटर धोखाधड़ी मामले की जांच में अब नया मोड़ आ गया है। प्रकरण का मुख्य सरगना बलबीर वर्मा उर्फ बलबीर पाजी व उसका भतीजा राजवीर वर्मा की गतिविधियों पर ध्यान रखने के लिए छत्रपति संभाजीनगर पुलिस का विशेष दस्ता गुजरात रवाना हुआ है।

शनिवार की रात में पुलिस का एक दस्ता आरोपी जवीर प्रदीप शर्मा (22, वल्लभ नगर, अहमदाबाद) को लेकर अहमदाबाद दाखिल हुआ। दस्ते ने रविवार की सुबह राजवीर वर्मा के निवासस्थान की तलाशी लेने पर कई अहम दस्तावेज व सुराग हाथ लगने की खबर है। राजवीर का चाचा व रैकेट का सरगना बलबीर वर्मा उर्फ पाजी की खोज में मुहिम तेज कर दी गई है।

जांच में अपराध में उनकी संलिप्तता सामने आने से अगले कुछ दिनों में बड़े खुलासे होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जांच दस्ते में पुलिस के साथ ही साइबर विशेषज्ञ, फॉरेन्सिक अधिकारी व स्थानीय गोपनीय विभाग शामिल हैं।

राजवीर के गुजरात स्थित घर के साथ ही उससे संबंधित कंपनियों की भी तफ्तीश की जा रही है। तलाशी के दौरान पुलिस ने कम्प्यूटराइज्ड उपकरण, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, बैंक दस्तावेज व आर्थिक व्यवहार से जुड़ा रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।

मुख्य आरोपियों से की जा रही पूछताछ

डीसीपी प्रशांत स्वामी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक गीता बागवड़े ने रविवार को भी रैकेट के प्रमुख आरोपी फारूकी, मनवर्धन राठौड़ व सतीश लाड़े की एमआईडीसी सिडको पुलिस थाने में सघन पूछताछ की। आरोपियों के बलबीर व राजवीर वर्मा की जानकारी देने इनकार करने पर पुलिस ने उनकी खातिरदारी करने की खबर है। सहायक निरीक्षक मोहसिन सैयद, उपनिरीक्षक अमोल म्हस्के, उत्तरेश्वर मुंडे, छाया लांडगे व लाल खान पठान का दस्ता जांच कर रहा है। जब्त लैपटॉप व उपकरणों की फॉरेन्सिक जांच में पुलिस को 16 विदेशी नागरिकों की वैयक्तिक जानकारी मिलने के बाद वे धोखे के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने अमेरिका के एफबीआई को अधिकृत पत्र भेजकर इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी मंगवाई है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे