व्यापारी को 39 लाख का चूना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

व्यापारी को 39 लाख का चूना, स्क्रैप टायर व्यवसाय के नाम पर दगा, जिन्सी थाने में 5 पर शिकायत दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठाणे के सैयद टायर्स कंपनी के साझेदारों ने शहर के एक व्यापारी को 39,55,667 रुपए का चूना लगा दिया।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Police: ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठाणे के सैयद टायर्स कंपनी के साझेदारों ने शहर के एक व्यापारी को 39,55,667 रुपए का चूना लगा दिया। यह घटना 14 अगस्त 2024 से 11 दिसंबर 2024 के बीच अल्तमश कालोनी में हुई। जिन लोगों के खिलाफ जिन्सी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें सैयद मोहसिन सत्तार, सैयद जाकीर सत्तार, शेख अब्दुल रज्जाक शेख रशीद, शेख अब्दुल रहमान नशेख रशीद (सभी निवासी मुंब्रा, जिला ठाणे) व सैयद नदीम सैयद नजमोद्दीन (नारेगांव) शामिल हैं।

प्रकरण में जफर खान सुलतान खान (38, मौलाना आजाद चौक) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 में सैयद नदीम उसके मौसेरे भाई सैयद जाकिर को लेकर जफर खान के पास आसा। नदीम ने कहा कि जाकेर, सैयद मोहसिन, शेख रज्जाक व शेख रहमान स्क्रैप बिक्री का व्यवसाय करते हैं। जफर से कहने लगा कि यदि उन्होंने स्क्रैप बिक्री का व्यवसाय किया, तो बड़ा लाभ होगा।

मुनाफे का लालच देकर की ठगी

भरोसा रखकर जफर आरोपियों संग स्क्रैप टायर खरीदी करने राजी हो गए। तदुपरांत उक्त पांचों आरोपी शहर में आए व मौलाना आजाद चौराहे में उनसे मुलाकात की। उनका कहना रहा कि ठाणे व मुंबई में सैयद टायर्स व नादिया टायर्स नाम से स्क्रैप टायर का बड़ा कारोबार है। इसके चलते जफर का उन पर भरोसा और गहरा हो गया। कुछ दिनों के बाद जफर ठाणे जाने पर आरोपियों ने उन्हें गोदाम और कार्यालय दिखाकर भरोसा हासिल किया।

मांगने पर सिर्फ 2 लाख रुपए लौटाए

आरोपी मोहसिन सत्तार, अब्दुल रहमान व सैयद नदीम 23 फरवरी 2025 को छत्रपति संभाजीनगर में आए और कंपनी की खस्ता हालत बयां करते हुए शिकायतकर्ता जफर को आश्वस्त किया कि उनकी राशि 15 मई, 2025 तक मुनाफे संग लौटाई जाएगी। यही नहीं, बाकायदा नया अनुबंध कर महज 2 लाख रुपए लौटाए गए।

विनती के बावजूद किया विश्वास घात

फरियादी जफर ने पैसे देने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उसे 6 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए लौटाए। शेष 29 लाख, 55,667 रुपए व 23 फरवरी 2025 को पेमेंट एग्रीमेंट कर मुनाफा राशि 10 लाख रुपए ऐसे कुल 39 लाख, 55, 667 रुपए बकाया हैं। शिकायत में जफर ने कहा कि, बार-बार विनती करने के बावजूद उसके साथ विश्वासघात किया गया। जांच सहायक निरीक्षक वावले कर रहे हैं।

आपूर्ति किए बगैर आरोपी हुए गायब

शिकायत में जफर ने कहा कि अगस्त 2024 से दिसंबर 2024 के बीच कुल 1 करोड़, 56 लाख, 28, 439 रुपए आरटीजीएस के जरिए सैयद टायर्स के खाते में वर्ग किए। शुरुआत में थोड़े से माल की आपूर्ति की गई। तत्पश्चात 35 लाख, 55, 677 रुपए मूल्य का 197।539 किलो स्क्रैप टायर की आपूर्ति किए बगैर आरोपी फरार हो गए।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन