छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

NCC कैडेट्स को ब्रिगेडियर बरबरे का संदेश, बोले- पसंदीदा क्षेत्र में करियर बनाओ, जीवनभर खुश रहोगे

Ch. Sambhaji Nagar में हाल ही में ब्रिगेडियर अनूप बरबरे ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को गाइड करते हुए कहा हम जिस भी क्षेत्र से प्यार करते हैं, उसी में काम करके हमें खुशी मिलती है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: ब्रिगेडियर अनूप बरबरे ने छात्रों को मार्गदर्शन में कहा जब मैं आठवीं कक्षा में था, तब मेरा सपना सेना में भर्ती होने का था। उस सपने को पूरा करने के लिए, मैंने खुद को उसी के अनुसार ढाला।

जिस क्षेत्र से हमें प्यार है, उसमें काम करके हम जीवन भर खुशी से उस काम को कर सकते हैं। इसलिए छात्रों को उस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए, जिससे हमें गहरा लगाव हो। महात्मा गांधी मिशन विश्वविद्यालय के रुक्मिणी सभागार में राष्ट्रीय फील्ड आर्मी व प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ब्रिगेडियर अनूप बरबरे के विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर बरबरे ने छात्रों से संवाद साधा। इस दौरान 51 महाराष्ट्र बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील रेड्डी, रजिस्ट्रार डॉ। आशीष गाडेकर, प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट, छात्र व सभी संबंधित लोग उपस्थित थे।

अनुशासन से होता है व्यक्तित्व का निर्माण

ब्रिगेडियर बरबरे ने कहा आज यहां एमजीएम में आकर और आपसे बातवीत करके मुझे बेहद खुशी हो रही है, मेरे जीवन की नींव मेरे माता-पिता ने रखी थी। हमारे माता-पिता व शिक्षकों ने हमें आकार दिया है। हमें अपने जीवन में इन महत्वपूर्ण लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमेशा उनके प्रति आभारी रहना चाहिए। एनसीसी हमें खुद से ज्यादा अपनी टीम के बारे में सोचना सिखाती है। हम् गर्व होना चाहिए कि सभी कैडेट वर्दी पहन सकते हैं। एकता व अनुशासन हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। एनसीसी के माध्यम से हमारे सभी छात्रों को एक मंच प्रदान किया जाता है। सुबह ब्रिगेडियर अनूप बरबरे में एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज