प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मनपा चुनाव के बाद खुलेगा 200 MLD पानी का रास्ता, 21 नए जलकुंभ तैयार

Aurangabad Water Project: संभाजीनगर में 200 एमएलडी जल परियोजना तकनीकी रूप से तैयार है। 21 नए जलकुंभ बनकर तैयार हैं। मनपा चुनाव के बाद पानी का ट्रायल लेकर नियमित आपूर्ति शुरू होगी।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar News : शहर की पानी की समस्या को लंबे समय के लिए खत्म करने वाली 200 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति योजना अब तकनीकी रूप से लगभग तैयार है, लेकिन इसका ट्रायल मनपा चुनाव संपन्न होने के बाद ही किया जाएगा। इस परियोजना के तहत बनाए गए 21 नए जलकुंभ पूरी तरह तैयार हैं और उनकी प्रारंभिक जांच प्रक्रिया जारी है।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से लागू की जा रही है, जिस पर करीब 2,740 करोड़ रुपये का खर्च आया है। शहर तक पानी पहुंचाने के लिए 2,500 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी बिछाई गई है, जिसका काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने की योजना पर प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।

तकनीकी कार्य अंतिम दौर में

सूत्रों के अनुसार, जैकवेल पर दूसरे पंप के लिए 4,000 एचपी की मोटर लगाई जा चुकी है। दोनों एमबीआर की हाइड्रोलिक टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर मोटर इंस्टॉलेशन अंतिम चरण में है, जबकि एमबीआर से जलकुंभों को जोड़ने वाली पाइपलाइन पहले ही तैयार हो चुकी है।

फिलहाल जैकवेल की सफाई का कार्य चल रहा है, जिसमें लगभग 10 से 12 दिन का समय लगने की संभावना है। वहीं, 21 नए जलकुंभों का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन आंतरिक पाइपलाइन कनेक्शन का काम अभी शेष है, जिसे अगले 15 दिनों में पूरा किए जाने की उम्मीद है।

चुनाव के बाद होगी टेस्टिंग

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मनपा चुनाव समाप्त होते ही 200 एमएलडी पानी का ट्रायल लिया जाएगा और इसके बाद सभी 21 जलकुंभ औपचारिक रूप से मनपा को सौंप दिए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में नए जलकुंभों से नियमित जलापूर्ति शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

किसान बचाओ पदयात्रा पर पुलिस का ब्रेक, जंतर-मंतर जा रहे 51 किसानों को खानौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर रोका

Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, दिल्ली और UP समेत 25 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

आंध्र प्रदेश: मछली पकड़ने गई नाव 15 दिन से लापता, 8 मछुआरों का नहीं मिला सुराग, मोबाइल और GPS भी बंद

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला