क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar में सनसनी: साले ने जीजा की हत्या कर दी, पत्नी पर भी हमला

Chhatrapati Sambhajinagar में पत्नी के साथ जीजा के प्रेम संबंधों से आहत व्यक्ति ने गुस्से में उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बलिराम जगधने को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News: अनैतिक संबंधों का अंजाम बुरा होता है और अपराध के बाद मुखिया के जेल जाने के बाद परिवार बिखर जाता हैं। लेकिन प्यार में अंधा होकर कोई भी कदम उठा लेता है। कुछ ऐसी ही घटना उस्मानपुरा में सामने आई है।

पत्नी के साथ जीजा के प्रेमसंबंधों से आहत होकर साले ने उसके के सिर में वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार, 19 अक्टूबर की सुबह 6।30 से 7।00 बजे के बीच हुई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी बलिराम कल्याण जगधने (रांजनगाव शेणपुंजी, एमआईडीसी बालूज, वर्तमान निवासी तारा पान सेंटर के पीछे, उस्मानपुरा) को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मृतक की शिनाख्त संतोष काशीनाथ खाजेकर (38, म्हाडा कालोनी, मुक्तानंद महाविद्यालय के पीछे, गंगापुर) के रूप में की गई है। मृतक का बेटा सुजीत खाजेकर (18) ने फरियाद दर्ज कराई कि आरोपी बलिराम व मृतक संतोष साले-बहनोई हैं।

कोर्ट ने 21 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

फरियादी सुजीत ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर सुजीत मौके पर पहुंचा व बेहोश व रक्त से सने संतोष को घाटी अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उस्मानपुरा थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे व कुछ ही घंटों में आरोपी बलिराम जगधने को दबोच लिया। न्यायालय के सामने पेश करने पर उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक संग्राम ताटे के मार्गदर्शन में जारी है।

पत्नी नीलम की भी जान लेने की कोशिश

बलिराम की पत्नी के संतोष के साथ 4-5 वर्षों से प्रेमसंबंध थे, इस बात से फरियादी सुजीत भी अवगत था। रविवार की सुबह 6।30 बजे किसी ने फोन कर सुजीत को बताया कि उसके रात में ड्यूटी पर जाने के बाद संतोष आया था व दोनों सोए हुए थे। सुबह 6।30 बजे बलिराम के अचानक ड्यूटी से घर लौटने के बाद संतोष को घर के टेबल के नीचे छिपा दिया। यह बलिराम को मालूम हो गई। इससे क्रोधित बलिराम ने रसोई घर से पक्कड़ लाकर संतोष के सिर में जोरदार वार कर दिया, जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बलिराम ने पत्नी नीलम के सिर पर भी वार कर उसकी भी जान लेने की कोशिश की।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?