ईंधन बचत (सोर्स: फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

ईंधन बचत संदेश: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की अनोखी पहल, कमिश्नर साइकिल तो मेयर ई-स्कूटर से पहुंचे ऑफिस

Fuel Saving Initiative: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने ईंधन बचत के लिए अनोखी पहल की। 18 मई को कमिश्नर साइकिल और मेयर ई-स्कूटर से ऑफिस पहुंचे। इस दिन किसी भी अधिकारी ने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Fuel Saving Initiative: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए ईंधन बचत के आह्वान को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का अनोखा संदेश दिया। मनपा के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने इस दिन शासकीय डीजल वाहनों का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों से कार्यालय पहुंचे।

महापौर समीर राजूरकर ई-स्कूटर से महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचे, जबकि स्थायी समिति सभापति अनिल मकरिये ई-कार से मनपा कार्यालय पहुंचे। वहीं मनपा आयुक्त अमोल येडगे स्वयं साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे और नागरिकों को ईंधन बचत तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने पहले ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए थे कि 18 मई को कार्यालय आने के लिए साइकिल अथवा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग किया जाए।

सरकारी वाहन का उपयोग नहीं

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि किसी भी अधिकारी द्वारा शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया जाएगा। हालांकि जिन अधिकारियों को फील्ड विजिट करना आवश्यक था, उनके लिए आयुक्त की पूर्व अनुमति के बाद ई-कार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी।

आदेश का पालन करते हुए अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील अपने अंगरक्षक के साथ दोपहिया वाहन से कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा विभिन्न विभाग प्रमुखों ने भी निजी वाहन, साइकिल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन के इस उपक्रम को नागरिकों तक ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार