एलोरा गुफाएं, पर्यटन समस्या,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

एलोरा पहुंचे, लेकिन अजंता नहीं! पर्यटकों का बदलता रुझान, संभाजीनगर के विश्व धरोहर स्थलों में बढ़ा असंतुलन

Ajanta Caves World Heritage: एलोरा आने वाले 30-35% पर्यटक अजंता तक नहीं पहुंच रहे हैं। बार-बार की परेशानियों और प्रबंधन की खामियों से अजंता की छवि प्रभावित होने की बात सामने आई है।

अंकिता पटेल

UNESCO World Heritage: छत्रपति संभाजीनगर जिले के 2 प्रमुख विश्व धरोहर स्थलों अजंता व एलोरा गुफाओं में अब पर्यटकों का रुझान असंतुलित होता नजर आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, एलोरा देखने आने वाले 30 से 35 प्रतिशत पर्यटक अजंता तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे है।

अजंता गाइड एसोसिएशन के अनुसार, बार-बार होने वाली परेशानी से पर्यटक निराश होकर लौट जाते हैं। टूर ऑपरेटर्स की ओर से दिए गए सुझावों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकांश समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर अजंता की छवि प्रभावित हो रही है।

स्थानीय रोजगार पर छाया संकट

फर्दापुर व अजंता गांव के करीब 400 लोगों को इससे रोजगार मिलता है, परिसर में 60 से अधिक दुकानें संचालित हैं। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। सड़क की स्थिति कई जगह खराब है, स्वच्छता ग्रहों की व्यवस्था अपर्याप्त व जीर्ण अवस्था में है। पार्किंग, बस व गुफा के लिए अलग-अलग शुल्क देना पड़ता है। साथ ही, पुरानी बसों का उपयोग भी असुविधा का कारण बन रहा है।

ट्रैफिक जाम से पर्यटकों को करना पड़ रहा दो-दो हाथ

सुविधाओं के आधार पर पर्यटकों की संख्या में उत्तार बढ़ाव देखने को मिला है। विदेशी मेहमानों की कम संख्या पर्यटन प्रबंधन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि अनंता की तुलना में एलोरा गुफाओं की लोकप्रियता अधिक बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क की स्थिति, ट्रैफिक जाम व बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे कारण अनंता में पर्यटकों की संख्या को प्रभावित कर रहे हैं।

पिछले तीन वर्षों में इस तरह बदला ट्रेंड

वर्ष अजंता (भारतीय) अजंता (विदेशी) एलोरा (भारतीय) एलोरा (विदेशी)
2023 3.08 लाख 9,124 14.32 लाख 19,075
2024 4.48 लाख 17,019 18.91 लाख 16,403
2025 4.80 लाख 13,302 17.58 लाख 19,456

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट