क्राइम न्यूज (सौजन्य-कंसेप्ट फोटो) 
औरंगाबाद

मामूली विवाद ने छिनी एक परिवार की मुस्कान, जानलेवा हमले में गई 38 वर्षीय युवक की जान

छत्रपति संभाजी नगर में महज मामूली विवाद को खूनी खेल में बदल दिया गया। एक ही परिवार के सदस्यों ने इस हमले में 38 वर्षीय प्रमोद रमेश पाड़सवान की हत्या कर दी। इस मामले के 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर के एन-७ स्थित संभाजी कालोनी में शुक्रवार, 22 अगस्त की दोपहर मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, एक ही परिवार के सदस्यों पर पड़ोसियों ने चाकू व पत्थरों से हमला कर दिया।

घटना में 38 वर्षीय प्रमोद रमेश पाड़सवान की मौत हो गई व उसके पिता, मां व बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रकरण में सिडको पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काशीनाथ निमोने, सैरव और उसका दामाद मनोज दानवे को गिरफ्तार किया है।जबकि अन्य आरोपियों गौरव, सौरव, काशीनाथ येडू निमोणे व शशिकला निमोने के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

शिकायतकर्ता रमेश पासवान ने बताया कि परिवार की एक किराना दुकान के निकट जमीन है, जिसे उन्होंने सिडको से विधिवत खरीदा था। यहां पहले गणेश मंडल का शेड व बोल ताशे रखे गए थे, जिसे अतिक्रमण कार्रवाई में हटाया गया। प्रमोद ने निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए गिट्टी डलवाई, तो उसका पड़ोसियों संग विवाद हो गया।

युवक की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल

बताया जाता है कि, ज्ञानेश्वर ने प्रमीद के सीने व पीठ पर चाकू से वार किए, इस बीच, बीच-बचाव के लिए आए पिता व बेटे पर भी चाकू व पत्थरों से हमला किया गया।यही नहीं, परिवार की महिलाओं पर भी थर फेंके गए।सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान प्रमोद की जीवनज्योति बुझ गई। हमलावरी पर भी एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

क्षेत्र में तनाव फैलने से पुलिस बल तैनात

हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व मृतक के परिजनों के अस्पताल में जमा होने से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया, यही नहीं, प्रमोद के घर व मौके पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार पर मामूली विवाद में पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर युवक की जान ले ली। एक परिवार पर इस तरह की घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान